रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: वडोदरा यार्ड कार्य से प्रभावित होंगी कई ट्रेनें
वडोदरा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनें प्रभावित। हिसार-भिवानी रूट की ट्रेनों के ठहराव में बदलाव। पढ़ें नई समय-सारणी।
भिवानी। पश्चिम रेलवे के वडोदरा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग और इलेक्ट्रिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसके कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनों का ठहराव वडोदरा स्टेशन के स्थान पर छायापुरी, विश्वामित्री और बाजवा स्टेशनों पर किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने यह जानकारी दी।
गाड़ी संख्या 09006 भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 25 जून को भिवानी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन छायापुरी स्टेशन पर सुबह 8:45 बजे पहुंचेगी और 8:50 बजे रवाना होगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 09005 बांद्रा टर्मिनस-भिवानी ट्रेन 24 जून व एक जुलाई को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन छायापुरी स्टेशन पर शाम 4:50 बजे पहुंचेगी और 4:55 बजे रवाना होगी।