पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 21 जून 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 21 जून 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 21 जून 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*करो योग – रहो निरोग*
*आप सभी को 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस व विश्व पितृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 💐*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 21 जून 2026*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 15:23 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाफाल्गुनी – 09:32 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराफाल्गुनी
*💫करण-* वणिज – 15:23 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* सिद्धि – 11:20 तक
*✨पश्चात्-* व्यतीपात
*🌅सूर्योदय-* 05:23
*🌄सूर्यास्त-* 19:21
*🌙चन्द्रोदय-* 11:48
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – 15:40
*🌛पश्चात्-* कन्या
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण/ दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:54 से 12:50
*🤖राहुकाल-* 17:37 से 19:21
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म / वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉 द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ सुदी सप्तमी 15:23 तक पश्चात् अष्टमी प्रारम्भ, भानु सप्तमी, राजयोग, सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 09:32 से सूर्योदय तक, त्रिपुष्कर योग 09:32 से 15:21 तक, विराज दिन, ऐतरेय ब्राह्मण, विघ्नकारक भद्रा 15:21 से 27:31 तक, सूर्य सायन कर्क राशि में 13:51 पर, दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली, सायन सूर्य दक्षिणायन, सायन वर्षा ऋतु प्रारम्भ, दैत्यों की मध्य रात्रि एवं देवताओं का मध्यान्ह, विश्व पितृ दिवस (Father’s Day, जून के तीसरे रविवार को), वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पुण्यतिथि (ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमी अनुसार), श्री चांगदेव महाराज यात्रा (पुणतांबे, ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी), श्री उद्धव महाराज मुंगळेकर पुण्यतिथि (बिलोली, नांदेड, ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी), अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (12वां), विश्व जिराफ दिवस , विश्व संगीत दिवस (World Music Day) , साल का सबसे बड़ा दिन एवं सबसे छोटी रात, श्री केशव बलिराम हेडगेवार स्मृति दिवस, विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस व संक्रांति के जश्न का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of the Celebration of the Solstice)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ सुदी अष्टमी 15:42 तक पश्चात् नवमी प्रारम्भ, श्री दुर्गाष्टमी व्रत , अष्टमी तिथि में शुक्लादेवी का आवाहन , अयन करिदिन , राष्ट्रीय (शक) आषाढ़ मासारम्भ , अल्प वर्षा योग , सूर्य आर्दा नक्षत्र में 12:25 पर , बुध कर्क राशि में 15:52 पर , शुक्र आश्लेषा नक्षत्र में 26:07 पर , व्यतीपात पुण्यम् , सर्वदोषनाशक रवियोग 10:23 से 12:25 तक , श्री घूमावती जयन्ती , मेला क्षीर भवानी (काश्मीर) व विश्व ऊंट दिवस।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*योगेन चित्तस्य पदेन वाचां*
*मलं शरीरस्य च वैदिकेन ।*
*योपाकरोत्तं प्रवरं मुनीनां*
*पतञ्जलिं प्राञ्जलिरानतोस्मि ॥*
*अर्थात्👉*
_जिन्होंने मन की शांति और पवित्रता के लिए योग दिया, भाषण की स्पष्टता और शुद्धता के लिए व्याकरण दिया, और स्वास्थ्य की पूर्णता के लिए औषधि, आइए हम महान ऋषि पतंजलि को नमन करें।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*21 जून 2026 , रविवार*
*करो योग – रहो निरोग*
*आप सभी को 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस व विश्व पितृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 💐*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका दिन अच्छा रहेगा। आज हर काम में आपको सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी पुराने दोस्त से मिलने / बात करने का योग बन रहा है। इस राशि के मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। सफलता के कई नए मार्ग खुलेंगे। थकान व व्यस्त रहेंगे। सेहत के लिहाज से आपको ध्यान रखने की आवश्यकता है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज रोजगार के नये अवसर प्राप्त होगें। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आप बेहतर महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स के काम से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको काफी लाभ पहुंचाएगा। बिजनेस के किसी काम से आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपको कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपकी किसी पूरानी समस्या का समाधान निकल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए, साथ ही जल्दबाजी में कोई फैसला भी ना लें। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखने की जरूरत है। आपका दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। आप अपना काम अच्छे से पूरा कर लेंगे।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज किसी काम में आपको अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलने की संभावना है। परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे। पैसों का लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। संगीत से जुड़े लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। दोस्तों के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल होंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपको बड़े अधिकारियों से भी पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। छात्रों को अपने गुरु से कुछ नया सिखने को मिलेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप परिवार वालों के साथ हंसी खुशी के पल बितायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। इस राशि के कॉमर्स के छात्र को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपको पैसे कमाने के लिये नए उपाय मिलेंगे, जिन पर आप गौर भी फरमायेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होने की संभावना है। बच्चों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। आप किसी नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं। किसी बात को लेकर भाई से थोड़ी अनबन हो सकती है लेकिन संयम से बात करने पर बात संभल भी सकती है। नए लोगों से मिलने से आपको फायदा हो सकता है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज किसी खास काम में आपको फायदा होगा। भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होगें। बिजनेस के मामलों में आपका दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे, जिनके लिए आपकी कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात भी होगी। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये दिन फेवरेबल रहेगा। उचित दिशा में की गई मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यावसायिक कार्यों के लिहाज से दिन बेहतर है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश करेगा। कुल मिलाकर आज का दिन बेहतर रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको अचानक धन लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी, लेकिन आप उस चुनौती को तुरंत ही पार कर लेंगे। ऑफिस में बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे, प्रमोशन होने के भी योग बन रहे है। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के सब लोग एक-दूसरे की मदद के लिये तैयार रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी। काम में आप बिजी हो सकते हैं। समाज में किसी मुद्दे को लेकर आपको अपनी बात दूसरों के सामने रखने का मौका मिलेगा, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है इसलिए आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करना चाहिए।परिवार के कुछ मामलों को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। बाहर का खाने से बचें।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*21 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1749 – पीटर स्टेन को नीदरलैंड के पेंशन सलाहकार के रूप में स्थापित किया गया।
1756 – जॉन जेड हाॅलवेल के नेतृत्व वाली अंग्रेज सैन्य टुकड़ी ने बंगाल के नबाव सिराजउद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उसी रात हुई एक नृशंस घटना में 123 अंग्रेज कैदियों की मौत हो गयी।
1768 – मेडिकल में बैचलर डिग्री हासिल करने वाले जॉन आर्चर पहले अमेरिकी बने।
1796 – ब्रिटिश एक्सप्लोरर मुन्गो पार्क नाइजर नदी तक पहुंचने वाले पहले यूरोपीय बन गए।
1834 – अमेरिकी आविष्कारक और व्यवसायी साइरस हॉल मैककॉर्मिक कटाई मशीन का पेटेंट किया।
1841 – फोर्डहम यूनिवर्सिटी की स्थापना द ब्रॉन्क्स बाय द सोसाइटी ऑफ जीसस द्वारा की गयी, इसलिए इसका नाम सेंट जॉन्स कॉलेज रखा गया।
1849 – वाघौसेल पर लड़ाई: प्रशियाई सैनिकों ने बाडेन विद्रोहियों को हराया।
1862 – ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर ‘लिंकन्स इन’ से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बने।
1898 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्पेन को हराकर गुआम पर कब्जा किया।
1911 – जहाज आरएमएस ओलंपिक ने 5 दिनों, 16 घंटे और 42 मिनट की यात्रा के बाद न्यूयॉर्क में अपनी पहली ट्रान्साटलांटिक यात्रा पूरी की।
1944 – बर्लिन पर भाड़ी मात्रा में बमबारी की गई।
1948 – सी. राजगोपालाचारी भारत के अंतिम गर्वनर जनरल बने।
1957 – एलेन फेयरक्लो ने कनाडा की पहली महिला कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
1963 – कार्डिनल जियोवानी बैट्टिस्टा मोन्टिनी पोप पॉल षष्ठम चुने गए।
1975 – वेस्टइंडीज टीम ने पहला वर्ल्ड कप जीतने का गौरव हासिल किया था।
1977 – मुस्तफा बुलेंट एसविट ने तुर्की में सरकार का गठन किया।
1991 – पी.वी. नरसिम्हाराव ने भारत के नौंवे प्रधानमंत्री बनें।
1999 – कोसोवो लिबरेशन आर्मी (के.एल.ए.) तथा कोसोवो शांति सैनिक बल के बीच विसैन्यीकरण समझौता संपन्न।
2001 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने आतंकवादी विरोधी क़ानून बहाल किया, अमेरिका मुशर्रफ़ के राष्ट्रपति बनने से नाराज़।
2002 – यूरोपियन यूनियन के 15 राष्ट्राध्यक्षों की सेविलिया (स्पेन) में बैठक शुरू।
2003 – जेके रोलिंग की पांचवी किताब हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ द फोनिक्स जारी हुई।
2004 – चीन ने भारत और पाकिस्तान वार्ता का समर्थन किया।
2005 – डोनाल्ड त्यांग हांगकांग के नये प्रशासक बने।
2008 – फ़िलिपीन्स में विनाशकारी तूफ़ान फेंगसेन की चपेट में आने से सैकड़ों लोगों की मृत्यु।
2009 – भारत की बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
2012 – ऑस्ट्रेलिया जा रही नौका के डूबने से 90 शरणार्थियों की मौत।
2013 – पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद में बम विस्फोट में बड़ी संख्या में लाेगों की मौत।
2015 – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर दुनियाभर में मनाया गया था।
2019 – पांचवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
2019 – विश्व तीरंदाजी ने अभिनव बिंद्रा को भारतीय तीरंदाजी संघ (AAI ) में जारी गड़बड़ी को सुलझाने के लिए एक स्वतंत्र व्यक्ति के रूप में नियुक्त किया।
2020 – केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने योग को स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए आनलाइन योग क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
2021 – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यौगिक विज्ञान में एन आई ओ एस डिप्लोमा पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया।
2021 – स्वीडन की संसद ने प्रधान मंत्री स्टीफन लोफवेन के खिलाफ अविश्वास मत पारित कर दिया।
2021 – आर्मेनिया के कार्यवाहक प्रधानमंत्री, निकोल पशिनियन ने संसदीय चुनाव जीत लिया।
2022 – असम एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना लागू करने वाला देश का 36वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बना।
2022 – श्री जी. किशन रेड्डी ने गुमनाम कलाकारों की प्रतिभा को दर्शाने वाले उत्सव ‘ज्योतिर्गमय’ का उद्घाटन किया।
2022 – केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर में भूकंप विज्ञान वेधशाला का उद्घाटन किया।
2023 – पहली बार एकसाथ 135 देश के लोगों ने योग किया , UN में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड।
2023 – पुनर्वास महानिदेशालय ने पूर्व सैनिकों के रोजगार सृजन के लिए निजी क्षेत्र के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2023 – भारत की जी-20 की अध्यक्षता के तहत शिक्षा कार्य समूह की दो दिवसीय चौथी बैठक पुणे में संपन्न हुई।
2023 – प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 पर्यटन मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।
2023 – अमेरिका ने पशु कोशिकाओं से बने (देश का पहला प्रयोगशाला में विकसित) चिकन को मंजूरी दी।
2024 – गुजरात के भावनगर जिले में भूकंप के झटके आए, रिक्टर स्केल पर 3.7 की तीव्रता रही।
*21 जून को जन्मे व्यक्ति👉*
1826 – लॉर्ड डफरिन – भारत के गवर्नर जनरल रहे।
1912 – विष्णु प्रभाकर – प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार।
1927 – बी. जी. वर्गीज – रेमन मैग्सेसे पुरस्कार सम्मनित एक वरिष्ठ पत्रकार।
1933 – मुद्राराक्षस – भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार थे।
1947 – नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रथम मुस्लिम महिला: शिरीन एबादी (एक ईरानी वकील)।
1953 – पाकिस्तान के इतिहास में दो बार चुनी जाने वाली इकलौती प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो का जन्म हुआ। वह किसी भी इस्लामी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री भी थीं।
1958 – रीमा लागू एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री थीं।
1960 – एस. पी. सिंह बघेल – आगरा से भाजपा के राजनीतिज्ञ।
1967 – यिंगलक शिनावात्रा – थाईलैण्ड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री।
1987 – मुक्ति मोहन भारतीय हिन्दी अभिनेत्री हैं।
*21 जून को हुए निधन👉*
1527 – निकोलो मैकियावेली – इटली का राजनयिक एवं राजनैतिक दार्शनिक, संगीतज्ञ, कवि एवं नाटककार था।
1940 – केशव बलिराम हेडगेवार – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं क्रांतिकारी थे।
1970 – सुकर्णो – इण्डोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति थे।
2020 – जीत सिंह नेगी – उत्तराखंड के पहले लोकगायक थे।
2020 – पूर्व स्पिनर राजिंदर गोयल का निधन।
2021 – भारतीय एथलेटिक्स टीम के पूर्व कोच यूरी ओगोरोदनिक का अपने देश उक्रेन में निधन हुआ।
2023 – उरुगायन फुटबॉल खिलाड़ी गुयलेरमो एस्कालादा (87) का निधन हुआ।
2023 – आयरिश फुटबॉलर रोनाल्ड क्रिस्टोफर नोलन (89) का निधन हुआ।
2023 – स्कॉटिश राजनीतिज्ञ, वकील और स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल एक व्यक्तित्व विनीफ्रेड मार्गरेट इविंग (93) का निधन हुआ।
2025 – इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डेविड वेलेंटाइन लॉरेंस (61) का निधन हुआ।
*21 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 सायन सूर्य दक्षिणायन प्रारंभ।
🌟 सायन वर्षा ऋतु प्रारम्भ।
🌟 दैत्यों की मध्य रात्रि एवं देवताओं का मध्यान्ह।
🌟 विश्व पितृ दिवस (Father’s Day, जून के तीसरे रविवार को)।
🌟 वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पुण्यतिथि (ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमी अनुसार)।
🌟 श्री चांगदेव महाराज यात्रा (पुणतांबे, ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी)।
🌟 श्री उद्धव महाराज मुंगळेकर पुण्यतिथि (बिलोली, नांदेड, ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (12वां)।
🌟 विश्व जिराफ दिवस।
🌟 विश्व संगीत दिवस (World Music Day)।
🌟 साल का सबसे बड़ा दिन एवं सबसे छोटी रात।
🌟 श्री केशव बलिराम हेडगेवार स्मृति दिवस।
🌟 विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस।
🌟 संक्रांति के जश्न का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of the Celebration of the Solstice)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*