रोहतक: अर्जुन चौटाला और SP विवाद में IPS एसोसिएशन की एंट्री; विधायक के व्यवहार की निंदा

रोहतक में इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला और एसपी के बीच तीखी बहस का मामला गरमाया। हरियाणा आईपीएस एसोसिएशन ने आधिकारिक बयान जारी कर विधायक के व्यवहार की कड़ी निंदा की।

रोहतक: हरियाणा के रोहतक में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की चिंगारी अब प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में बड़े विवाद का रूप ले चुकी है। प्रदर्शन के दौरान इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला और रोहतक के पुलिस अधीक्षक (SP) के बीच हुई तीखी बहस के मामले में अब हरियाणा IPS एसोसिएशन की एंट्री हो गई है।

एसोसिएशन ने इस घटनाक्रम पर अपनी कड़ी आपत्ति जताते हुए विधायक के व्यवहार की घोर निंदा की है। मामले के तूल पकड़ने के बाद हरियाणा आईपीएस एसोसिएशन ने सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक पोस्ट जारी कर सीधे तौर पर जन प्रतिनिधि के रवैये पर सवाल उठाए हैं।

PunjabKesari

IPS एसोसिएशन का आधिकारिक बयान
रोहतक में हाल ही में हुई घटना, जिसमें एक जन प्रतिनिधि ने बिना किसी उकसावे के जिला प्रशासन को धमकाने की कोशिश की, वह बेहद निंदनीय है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। हरियाणा आईपीएस एसोसिएशन जन प्रतिनिधि के इस व्यवहार की घोर निंदा करता है। एसोसिएशन इस मुश्किल वक्त में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मजबूती से खड़ा है।”

क्या है पूरा मामला?
रोहतक में इनेलो के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति को संभाल रहे पुलिस बल और प्रदर्शनकारियों के बीच गतिरोध पैदा हो गया था। इसी दौरान विधायक अर्जुन चौटाला और ऑन-ड्यूटी एसपी के बीच तीखी नोकझोंक हुई।आरोप है कि बातचीत के दौरान भाषा की मर्यादा टूटी और प्रशासनिक अधिकारियों को सीधे तौर पर प्रभावित करने या धमकाने की कोशिश की गई। इस घटना का वीडियो और खबरें सामने आने के बाद से ही पुलिस महकमे में भारी नाराजगी देखी जा रही थी, जिसे अब एसोसिएशन ने अधिकारिक आवाज दे दी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.