रोहतक डी पार्क अग्निकांड: CM नायब सैनी ने किया अंतरिम राहत का एलान

रोहतक के डी पार्क अग्निकांड पीड़ितों से मिले CM नायब सैनी। मुख्यमंत्री राहत कोष से अंतरिम सहायता का एलान और दुकानदारों के नुकसान की पूरी भरपाई का भरोसा।

रोहतक : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी रोहतक स्थित डी पार्क पर हुए अग्निकांड के बाद दुकानों के नुकसान व मृतकों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोस से पीड़ितों को अंतरिम राहत देने का ऐलान किया। साथ ही कहा कि जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई सरकार द्वारा की जाएगी।

गौरतलब है कि 9 जून को डी पार्क पर जूते व कपड़ों की दुकानों में भीषण आग लगी थी जिसमें तीन लोगों की मौत हुई थी। वहीं 12 दुकानें जलकर खाक हो गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.