लखनऊ NEET 2026: परीक्षा कल, 75 केंद्रों पर सुरक्षा और गाइडलाइंस जारी
लखनऊ में NEET 2026 परीक्षा के लिए 75 केंद्र तैयार। 35,000 छात्र होंगे शामिल। JCP ने दिए कड़े निर्देश: इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बैन, केंद्रों के पास पार्किंग नहीं।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में री-नीट एग्जाम के लिए 75 केंद्र बनाए गए हैं. कल यानी 21 जून को होने वाला यह एग्जाम दोपहर 2 बजे शुरू होकर शाम 5:20 बजे तक चलेगा. इसमें करीब 35 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है. CCTV की निगरानी में एग्जाम कराए जाएगा, जिसके लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है. इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहेगा.
लखनऊ में कल होने वाली NEET की परीक्षा को लेकर शनिवार को लखनऊ पुलिस लाइन में JCP बबलू कुमार ने पुलिस के तमाम अधिकारियों के साथ एक बड़ी बैठक की. इस बैठक में NEET परीक्षा केंद्रों पर पुलिस किस तरह मुस्तैद होकर ड्यूटी करेगी, इसको लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए. NEET एग्जाम सेंटर से 50 मीटर की दूरी में कोई भी पार्किंग व्यवस्था नहीं होगी. अभ्यर्थियों के गार्जियन परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े हो सकते हैं.
सुरक्षा में तैनात रहेगी पुलिस
सुरक्षा के मध्यनजर जिन परीक्षा केंद्रों पर बाउंड्री वॉल छोटी है, उनके बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. परीक्षा केंद्रों के बाहर किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक खड़ा नहीं होने दिया जाएगा. NEET परीक्षार्थी को अपने साथ एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइड ले जाने की अनुमति होगी. अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और ब्लूटूथ डिवाइस समेत किसी भी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं है.
लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई
सभी परीक्षा केंद्रों पर भारी बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात रहेगा. परीक्षा के दौरान पुलिसकर्मी किसी भी तरह की लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी. सोशल मीडिया और कई आनलाइनड प्लेटफार्म पर भी पुलिस की निगरानी रहेगी, जिससे परीक्षा से पहले या फिर माहौल खराब करने की कोशिश न किए जाए. बता दें कि इससे पहले लीक हुए NEET एग्जाम को लेकर छात्रों में काफी गुस्सा था. कई छात्रों ने तो एग्जाम के प्रेशर में आकर सुसाइड तक कर लिया है. हालांकि, इस सरकार और NTA नीट एग्जाम को लेकर काफी अलर्ट नजर आ रहा है.