साक्षी चौधरी ढांडा ने नॉर्दर्न आयरलैंड की बॉक्सर को धोया, भारत के लिए पक्का किया एक और पदक

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरियाणा के भिवानी की मुक्केबाज साक्षी चौधरी ढांडा ने 51kg वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिए मेडल पक्का कर लिया है।

हरियाणा : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से आज एक अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय सेना की मुक्केबाज और हरियाणा के जिला भिवानी के गांव धनाना की बेटी साक्षी चौधरी ढांडा ने भारत के लिए किया एक ओर मेडल पक्का किया है।

बता दें कि साक्षी चौधरी ने महिला 51 किलोग्राम वर्ग के अपने बॉक्सिंग मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर नॉदर्न आयरलैंड की बॉक्सर को क्वार्टरफाइनल में एक तरफा बाउट में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

साक्षी ने पूरे मुकाबले के दौरान आत्मविश्वास, बेहतरीन तकनीक और आक्रामक खेल का परिचय दिया। पहले राउंड से ही उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाए रखा और ऐसा खेल दिखाया जिसने भारतीय समर्थकों को गर्व से भर दिया। अब साक्षी राष्ट्रमंडल खेलों में  पदक सुनिश्चित करने से सिर्फ एक जीत दूर है।

इस मौके पर गांव धनाना, जिला भिवानी और पूरे हरियाणा के लिए यह गर्व का क्षण है। साक्षी की सफलता उन हजारों बेटियों के लिए प्रेरणा है जो खेलों में अपना भविष्य बनाने का सपना देख रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.