सिरसा में मल्लेका गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की भीषण टक्कर, 3 की मौत और 8 घायल
सिरसा के मल्लेका गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 8 घायल। पुलिस जांच में जुटी।
सिरसा: वीरवार सुबह सिरसा के मल्लेका गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ. ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 की हालत गंभीर है. इसके अलावा 6 लोगों को हल्की चोटें लगी है. ट्रैक्टर-ट्रॉली में मजदूर काम पर जा रहे थे. रास्ते में असंतुलित ट्रक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराया. इस हादसे में बाइक सवार भी आ गया. जिससे उसकी मौत हो गई.
सिरसा सड़क हादसे में तीन की मौत, 11 घायल: हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्तपाल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी. पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्म के लिए सिविल अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवाया. इस बीच हादसे वाली जगह रोड ब्लॉक और भीड़ इकट्ठा होने के चलते लंबा जाम लग गया.
पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पहले मृतकों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया और फिर क्रेन की मदद से वाहनों को साइड करवाकर जाम खुलवाया. फिलहाल घायलों और मृतकों की पहचान की जा रही है. इस हादस में ट्रक का ड्राइवर और हेल्पर भी कैबिन के अंदर फंस गए थे. जिन्हें ग्रामीणों ने बाहर निकाला. फिलहाल सिरसा पुलिस की तरफ से इस मामले में आधिकारिक बयान नहीं आया है.