सीबीआई की विशेष अदालत में दाखिल हुआ मृतका के पिता का जवाब, 14 अक्तूबर को होगी अगली सुनवाई
बहुचर्चित मनीषा मौत मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में मृतका के पिता की तरफ से जवाब दाखिल किया गया है। मामले की अगली सुनवाई 14 अक्तूबर को होगी।
बहुचर्चित मनीषा मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत में सोमवार को महत्वपूर्ण कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। सोमवार को मनीषा मौत मामले में मृतका के पिता संजय की तरफ से सीबीआई के पूर्व उप कानूनी सलाहकार एडवोकेट हर्ष मोहन सिंह ने अदालत में अपना जवाब दाखिल किया है। यह जवाब 14 अक्तूबर को मामले की अगली सुनवाई के बहस में रहेगा।