हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एचटेट परिणाम संशोधित करने का किया फैसला, जल्द आएगा रिवाइज्ड रिजल्ट
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने HTET 2025 का परीक्षा परिणाम संशोधित करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही HTET-2026 परीक्षा भी इसी वर्ष आयोजित होगी।
अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा 2025 के प्रश्नपत्र की गलतियों को लेकर बेक फुट पर आ गया है। हरियाणा सरकार के निर्देश पर शिक्षा बोर्ड ने एचटेट 2025 का परीक्षा परिणाम संशोधित करने का निर्णय लिया है। रिवाइज रिजल्ट जल्द जारी होगा। बोर्ड के इस फैसले से बड़ी संख्या में अभ्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है।