सोनीपत: कुराड़ बाईपास पर खड़ा ट्रक बना काल, बाइक सवार दो दोस्तों की मौत
सोनीपत के कुराड़ बाईपास पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक। हादसे में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत। मृतकों के परिवारों में मातम, पुलिस कर रही मामले की जांच।
सोनीपत: कुराड़ बाईपास रोड पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की जान चली गई. सड़क के बीच खड़े एक ट्रक से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान गन्नौर के शास्त्री नगर निवासी सुनील और मुरथल की आरके कॉलोनी निवासी दीपक के रूप में हुई है. दोनों युवक तीन-तीन बच्चों के पिता थे. हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया. फिलहाल मुरथल थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के कुराड़ बाईपास रोड पर यह दर्दनाक सड़क हादसा उस समय हुआ, जब बाइक पर सवार दो युवक सोनीपत से गन्नौर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक सड़क के बीच खड़े एक ट्रक से टकरा गई.
खड़े ट्रक से टकराई बाइक: टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान गन्नौर के शास्त्री नगर निवासी सुनील और मुरथल की आरके कॉलोनी निवासी दीपक के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सुनील बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था और दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से गन्नौर जा रहे थे. संतुलन बिगड़ने से उनकी बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई.
मामले की जांच में जुटी पूुलिस: दोनों मृतक तीन-तीन बच्चों के पिता थे. हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. सूचना मिलने पर मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल भिजवाया. फिलहाल मुरथल थाना पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.