सोनीपत में भीषण आग: बांस और पेंट की दो फैक्ट्रियां जलकर खाक, भारी नुकसान

सोनीपत के ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में शॉर्ट सर्किट से दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग। बांस और पेंट की फैक्ट्रियां जलकर राख। दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू।

सोनीपत : सोनीपत के ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में दो फैक्ट्रियों में आग लगने के चलते फैक्टरी मालिकों को भारी नुकसान हुआ है और पहले आग शॉर्ट सर्किट से एक बांस की फैक्ट्री में लगी और उसके बाद उसी आग की लपेटों में एक पेंट की फैक्टरी भी आ गई और देखते ही देखते दोनों फैक्ट्री जलकर खाक हो गई। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया है। गनीमत यह रही कि इस आगजनी में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

PunjabKesari

वहीं दोनों फैक्ट्रियों में आग लगने की सूचना पाकर स्थानीय विधायक निखिल मदान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बांस की फैक्ट्री के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में आग लगने के चलते पहले बांस की फैक्ट्री में आग लगी और उसके बाद अरोमा की फैक्ट्री में आग लग गई। अब फायर विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.