स्टाइलिस्ट लॉ रोश ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या सच में हो गई है जेंडाया और टॉम हॉलैंड की शादी

स्टाइलिस्ट लॉ रोश ने खुलासा किया है कि जेंडाया और टॉम हॉलैंड ने अभी शादी नहीं की है। वायरल तस्वीरों को भी बताया फेक।

78वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स सेरेमनी के रेड कार्पेट इवेंट के दौरान स्टाइलिस्ट लॉ रोश ने वैरायटी से बात करते हुए दावा किया कि जेंडाया और टॉम हॉलैंड ने अब तक आधिकारिक तौर पर शादी नहीं की है. जब लॉ रोश से पूछा गया कि उन्होंने पहले शादी वाली बात क्यों कही थी? तो उन्होंने कहा, “तब मैंने झूठ बोला था. उन्होंने (जेंडाया) शादी नहीं की है. उन्होंने अब तक ऑफिशियल सेरेमनी नहीं की है.

जब रोश से सवाल हुआ कि अगर शादी नहीं हुई है तो कब होगी? तो उन्होंने कहा, “ड्यून के प्रेस टूर के बाद हो होगी.” जेंडाया की फिल्म ड्यून का तीसरा पार्ट इसी साल 18 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज़ होगा.

इस दौरान रोश से ये भी कहा गया कि क्या वो ऑडियंस को फिर से गलत जानकारी दे रहे हैं, क्योंकि वो पहले भी ऐसा कर चुके हैं तो उन्होंने कहा, “नहीं. शादी नहीं हुई है. अब तक तो नहीं.”

टॉम कई बार जेंडाया को बता चुके हैं पत्नी

गौर करने वाली बात ये है कि टॉम हॉलैंड कई मौकों पर जेंडाया को अपनी पत्नी बता चुके हैं. उन्होंने स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे और द ऑडिसी के प्रेस टूर के दौरान भी उन्हें पत्नी ही कहा था. इस पर सवाल पूछे जाने पर लॉ रोश ने कहा, “वो उनकी पत्नी काफी लंबे वक्त से हैं, पर ये अब तक आधिकारिक तौर पर नहीं हुआ है.”

टॉम और जेंडाया का शादी वाली तस्वीरों पर क्या बोले रोश

कुछ वक्त पहले टॉम हॉलैंड और जेंडाया की वेडिंग ड्रेस में तस्वीरें इंटरेनट पर छा गई थीं. हालांकि उन तस्वीरों को ज्यादातर लोगों ने एआई जेनरेटेड माना था. इस पर रोश ने भी मुहर लगाई है. उन्होंने कहा, “मैंने पहले झूठ बोला था, हो सकता है (मैं अभी भी बोल रहा हूं). लेकिन हां, वो तस्वीरें पूरी तरह से फेक थीं. पक्की बात है. वो ड्रेस तो बहुत खराब थी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.