स्वतंत्रता दिवस पर गाड़ियों से हुड़दंग और स्टंट पड़ा भारी, लाल बत्ती स्कॉर्पियो समेत 8 गिरफ्तार
स्वतंत्रता दिवस पर लाल बत्ती लगी स्कॉर्पियो और लग्जरी गाड़ियों से स्टंट करने वाले 8 युवकों को सोनीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर गाड़ियां जब्त कीं।
सोनीपत : सोनीपत में स्वतंत्रता दिवस पर हुड़दंग मचाना युवकों को महंगा पड़ा है। लग्जरी गाड़ियों में रील बनाने और स्टंट करने के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनकी गाड़ियों को भी जब्त कर लिया है।
सोशल मीडिया पर बच्चों का बढ़ता क्रेज अब उनके लिए मुसीबत खड़ी कर रहा है। यह घटना सोनीपत में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामने आई, जब हुड़दंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक लाल बत्ती लगी स्कॉर्पियो गाड़ी सबसे आगे चल रही थी, जिसके पीछे गाड़ियों का एक काफिला था।


सिविल लाइन थाना प्रभारी ने परमिंदर ने बताया कि व्हाट्सएप के माध्यम से एक वीडियो बरामद हुई थी जिसमें एक स्कॉर्पियो गाड़ी जिस पर लाल बत्ती लगी हुई थी और उसी के पीछे अन्य और लक्जरी गाड़ियां चल रही थी। जिन पर स्टंट किए जा रहे थे। हुड़दंग और स्टंट करने वाले सभी युवक और उनकी गाड़ियों की पकड़ लिया गया है। सोशल मीडिया पर रेल बनाने के लिए यह स्टंट कर रहे थे और गाड़ी पर लाल बत्ती सेक्टर 14 से लगवाई गई थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हुड़दंग और स्टंट करने वाले सभी युवकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।