स्वतंत्रता दिवस पर बापोड़ा में हादसा, नहर में बाइक गिरने से मोहित की मौके पर मौत
बापोड़ा के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिरने से 19 वर्षीय मोहित की मौत। भिवानी पुलिस जांच में जुटी।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को बापोड़ा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय बापोड़ा निवासी मोहित की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, मोहित अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दिनोद गांव की तरफ जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार होने के कारण मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे नहर में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि मोहित को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।