हरियाणा कृषि यंत्र सब्सिडी 2026: 12 मशीनों पर 50% अनुदान, ऐसे करें आवेदन

हरियाणा सरकार दे रही है 12 कृषि यंत्रों पर 50% तक की सब्सिडी। सुपर सीडर, हैप्पी सीडर और बेलर जैसी मशीनों के लिए 15 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन। जानें पूरी प्रक्रिया।

चंडीगढ़ : हरियाणा के अन्नदाताओं के लिए खुशखबरी है। प्रदेश में फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को बड़ी राहत दी गई है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग 12 कृषि यंत्रों पर 50 फीसदी तक अनुदान देगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए अन्नदाता 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं। यह 2026-27 के दौरान राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत लागू की जाएगी।

इस वेबसाइट पर कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन 

बताया जा रहा है कि आवेदन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट agri-haryana.gov.in पर ऑनलाइन किए जा सकते हैं। हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर, सुपर सीडर, पैडी स्ट्रॉ चॉपर, मल्चर और स्ट्रॉ बेलर मशीन जैसे कई यंत्र शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.