हरियाणा प्रदूषण अलर्ट: उद्योगों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग शुरू; अब सीधे मुख्यालय से होगी कार्रवाई

हरियाणा में प्रदूषण फैलाने वालों की अब खैर नहीं। HSPCB ने मुख्यालय में बनाया विशेष सेल, ऑनलाइन मॉनिटरिंग के जरिए नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई।

हरियाणा : हरियाणा में प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी)  प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।

प्रदेश मुख्यालय से सभी औद्योगिक इकाइयों के प्रदूषण स्तर की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी। नियमों की अनदेखी करने वाली इकाइयों को नोटिस जारी करने के साथ कार्रवाई भी की जाएगी। यह व्यवस्था आज से लागू होगी। एचएसपीसीबी ने अपने मुख्यालय में एक विशेष सेल का गठन किया है, जो उद्योगों में स्थापित OCEMS के माध्यम से प्रदूषण स्तर की लगातार निगरानी करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.