हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IPS और 20 HPS अधिकारी बदले

हरियाणा सरकार ने 16 आईपीएस और 20 एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए। डीजीपी अजय सिंघल, आलोक मित्तल, नवदीप विर्क समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली।

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए 16 आईपीएस और 20 एचपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल के तहत राज्य पुलिस की कानून-व्यवस्था, साइबर, स्पेशल टास्क फोर्स (STF), सीआईडी, ट्रैफिक, जेल और पुलिस ट्रेनिंग जैसी महत्वपूर्ण शाखाओं में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है. कई अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नई तैनाती भी मिली है.

डीजीपी अजय सिंघल को अतिरिक्त जिम्मेदारी: डीजीपी अजय सिंघल अपनी मौजूदा जिम्मेदारी के साथ अब हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) भी होंगे. वहीं आलोक मित्तल को डीजी जेल, हरियाणा नियुक्त किया गया है. उनके पास रेजिडेंट कमिश्नर, हरियाणा का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा.

Haryana IPS Transfer

पदोन्नति के बाद कई अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग: पदोन्नति के बाद नवदीप सिंह विर्क को डीजी, हरियाणा स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो बनाया गया है. काला रामचंद्रन को डीजीपी ट्रेनिंग एवं निदेशक, हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. चारू बाली को ADGP साइबर, ADGP आईटी और ADGP SCRB का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं विकास अरोड़ा को ADGP ERSS, ट्रैफिक एवं हाईवे के साथ टेलीकम्युनिकेशन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है.

कानून-व्यवस्था, CID और STF में भी बदलाव: राकेश कुमार आर्य को आईजी कानून-व्यवस्था का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. मनीष चौधरी को आईजी जेल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है. नाजनीन भसीन को आईजी CID नियुक्त किया गया है, जबकि सुरेंद्र पाल सिंह को डीआईजी STF बनाया गया है.

Haryana IPS Transfer

फरीदाबाद, गुरुग्राम और करनाल में नई तैनाती: राजिंदर कुमार मीणा को जॉइंट सीपी फरीदाबाद नियुक्त किया गया है. डॉ. अंशु सिंगला को डीसीपी मुख्यालय, गुरुग्राम की जिम्मेदारी मिली है. सुरेंद्र सिंह भोरिया को एसपी लॉ एंड ऑर्डर, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं एचपीएस अधिकारी अनिल कुमार को एसपी STF, करनाल नियुक्त किया गया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.