हरियाणा व विजिलेंस अपडेट: बेटे को मारपीट से बचाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत, धारा 7 में केस दर्ज

करनाल के तरावड़ी थाने में तैनात ASI अनुराग 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; SV & ACB टीम ने ट्रैप लगाकर की कार्रवाई।

करनाल: हरियाणा राज्य सतकर्ता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) ने करनाल जिले के थाना तरावड़ी में तैनात ASI अनुराग को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शिकायतकर्ता के बेटे को मारपीट से बचाने और अदालत में पेशी के दौरान सहयोग करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

📋 50 हजार मांगने के बाद 40 हजार में तय हुआ था सौदा

ब्यूरो के अनुसार, शिकायतकर्ता के बेटे खुशप्रीत सिंह के खिलाफ थाना तरावड़ी में मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज था। इसकी जांच ASI अनुराग कर रहा था। आरोप है कि 26 नवंबर को अदालत में पेशी के दौरान ASI ने बेटे को बिना परेशानी पेश करने और उसके साथ मारपीट न करने की एवज में 50 हजार रुपये मांगे थे।

👮 थाना परिसर में ट्रैप लगाकर हुई गिरफ्तारी, केस दर्ज

शिकायतकर्ता ने आर्थिक मजबूरी जताई तो सौदा 40 हजार रुपये में तय हुआ। इसके बाद शिकायतकर्ता ने SV & ACB को सूचना दी। उपकेंद्र पानीपत की टीम ने ट्रैप लगाकर थाना तरावड़ी परिसर में ही ASI अनुराग को 40 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई का नेतृत्व इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने किया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.