हरियाणा: 1107 निजी स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई, नए दाखिलों पर लगी रोक
हरियाणा सरकार ने बिना मान्यता वाले 1107 निजी स्कूलों को MIS पोर्टल पर ब्लॉक किया। इन स्कूलों में नए एडमिशन पर रोक। जानें आपके जिले का हाल और पूरी खबर।
सरकार ने निजी स्कूलों में नियमों की अनदेखी और बिना वैध मान्यता के संचालन पर बड़ा शिकंजा कस दिया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के कि निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग ने राज्यभर के 1107 निजी स्कूलों को मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (एम.आई.एस.) पोर्टल पर ब्लॉक कर दिया है। इसके साथ ही इन स्कूलों में नए विद्यार्थियों के प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई उन निजी स्कूलों के खिलाफ की गई है जिन्होंने मान्यता संबंधी नियमों का पालन नहीं किया बरणी या निर्धारित मानकों को पूरा नहीं किया। विभाग ने संकेत दिए हैं कि आगामी चरण में ऐसे स्कूलों की फिजिकल वैरीफिकेशन करवाई जाएगी और गंभीर अनियमितताएं मिलने पर उनकी मान्यता रद्द करने अथवा स्कूल बंद करने जैसी सख्त कार्रवाई भी की जा सकती है। शिक्षा विभाग का कहना है कि यह अभियान निजी स्कूलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है।
3 श्रेणियों के स्कूल कार्रवाई के दायरे में
विभागीय आंकड़ों अनुसार कुल 1107 स्कूलों पर अलग-अलग कारणों से कार्रवाई की गई है। इनमें 693 स्कूल ऐसे हैं जिनकी मान्यता अंतिम रूप से स्वीकृत नहीं हो सकी। 269 स्कूलों के आवेदन जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों द्वारा खारिज कर दिए गए जबकि 145 स्कूल ऐसे पाए गए जिन्हें अस्थायी मान्यता विस्तार नहीं मिला, फिर भी वे संचालन की स्थिति आए हैं। एम आई. एस. पोर्टल पर ब्लॉक कर नए दाखिले रोक दिए गए हैं। में थे। इन सभी संस्थानों को कैथल में सबसे अधिक गुरुग्राम और हिसार भी सूची आगे: जिलावार आंकड़ों में कैथल सबसे ऊपर है, जहां 162 निजी स्कूलों पर कार्रवाई हुई है।इसके बाद गुरुग्राम (99 हिसार (98), पानीपत (92 भिवानी (76), फरीदाबाद (70 जींद (67), रोहतक (63), (57) और यमुनानगर (51) ब्लॉक किए गए हैं। वहीं सोनीपत (45), महेंद्रगढ़ (33), (30), झज्जर (28), चरखी दादरी निवा (23), कुरुक्षेत्र (22), (20), रेवाड़ी (16), (16), नूंह (15), पंचकूला ( और फतेहाबाद (10) भी कार्रवाई की जद में आए है।