हरियाणा: HERC चेयरमैन नंदलाल शर्मा का निधन, ब्रेन हेमरेज के बाद थे अस्पताल में भर्ती

हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) के चेयरमैन नंदलाल शर्मा का निधन हो गया है। उन्हें 19 जुलाई को ब्रेन हेमरेज के बाद पंचकूला के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

चंडीगढ़ : हरियाणा से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) के चेयरमैन नंदलाल शर्मा का  निधन हो गया है।

नंदलाल शर्मा को 19 जुलाई की सुबह ब्रेन हेमरेज के बाद पंचकूला के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। नंदलाल शर्मा ने 23 जुलाई की सुबह अंतिम सांस ली। नंदलाल शर्मा फ़रवरी 2024 में हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के चेयरमैन नियुक्त हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.