हांसी में भूमाफिया से परेशान युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर निगला जहर, हालत गंभीर

हांसी में नगर परिषद कर्मचारी के बेटे कर्मवीर उर्फ समीर ने भूमाफिया और दबंगों से परेशान होकर सोशल मीडिया पर लाइव आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया।

हांसी : हांसी में नगर परिषद कर्मचारी के बेटे कर्मवीर उर्फ समीर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लाइव आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे हांसी के सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे हिसार रेफर कर दिया।

कर्मवीर ने अपने कथित सुसाइड नोट में कुछ भूमाफिया और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि लेनदेन पूरा होने के बावजूद उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सुसाइड नोट में कई लोगों के नाम भी लिखे होने की बात सामने आई है। लाइव वीडियो में भी युवक ने कई लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया था।

कर्मवीर के पिता शमशेर हांसी नगर परिषद में इलेक्ट्रिशियन ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत हैं।  उन्होंने अस्पताल में आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके परिवार को लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं और बेवजह मुकदमे दर्ज करवाकर मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद ही आरोपों की सच्चाई सामने आएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.