हिसार में मानसून की दस्तक: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव से शहर बेहाल

हिसार में मानसून की पहली बारिश ने गर्मी से राहत तो दी, लेकिन ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोल दी। मुख्य चौराहों पर जलभराव और भारी जाम से लोग परेशान।

हिसार। लंबे समय से तीखी धूप और उमस झेल रहे हिसार वासियों को शुक्रवार शाम मानसून की बारिश ने बड़ी राहत दी। वहीं शहर की ड्रेनेज व्यवस्था की पोल भी खोल कर रख दी। शाम करीब 5 बजे के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद शहर की मुख्य सड़कों पर जलभराव हो गया। इसके चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया और सड़कों पर रेंगती गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। शहर के जिंदल चौक, कैंप चौक, डाबड़ा चौक और फव्वारा चौक पर वाहनों का भारी दबाव बढ़ गया और कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.