पूर्व स्पीकर शर्मा का भाजपा पर बड़ा हमला: ‘कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं, बीजेपी राष्ट्रपिता के नाम को मिटाने में जुटी’
पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा।
भिवानी। हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कुलदीप शर्मा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अब सीधे टकराव के लिए मैदान में उतर चुकी है। कांग्रेस में गुटबाजी के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी में किसी प्रकार की अंदरूनी खींचतान नहीं है। सभी नेता अपने-अपने प्रभाव क्षेत्र में पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं और पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं।