Bhiwani Health News: भिवानी के युवाओं में विटामिन-डी की भारी कमी, ओपीडी में उमड़ रही भीड़
भिवानी के मेडिकल कॉलेज में रोजाना आ रहे 300 मरीज; अधिकतर युवाओं में विटामिन-डी की कमी। जानें हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश की सलाह, लक्षण और बचाव के आसान उपाय।
भिवानी। बदलती जीवनशैली और खान-पान में आए बड़े बदलाव के कारण युवाओं में विटामिन-डी की कमी तेजी से गंभीर समस्या बनती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि बड़ी संख्या में युवा कम उम्र में ही हड्डियों और कमजोरी से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। शहर के पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में प्रतिदिन औसतन 280 से 300 मरीज पहुंच रहे हैं।