Haryana Mandi Update: हरियाणा में ई-खरीद पोर्टल ठप, मंडियों में लगी ट्रैक्टरों की लंबी कतारें
भिवानी, लोहारू और बवानीखेड़ा मंडियों में ई-खरीद पोर्टल और सर्वर डाउन होने से गेहूं की खरीद प्रभावित। किसानों को गेट पास के लिए करना पड़ा घंटों इंतजार। जानें ताजा स्थिति।
भिवानी। ई-खरीद पोर्टल के ठप रहने से सोमवार को जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण मंडियों में किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पोर्टल बंद होने के कारण गेट पास बनाने में देरी हुई और मंडियों के बाहर ट्रैक्टर-ट्राॅलियों की लंबी कतारें लग गईं।