Haryana School Update: अब पहेलियों से ‘मैथ्स’ सीखेंगे छात्र, स्कूलों में बनेंगे पजल कॉर्नर
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में गणित बनेगा आसान! हर शनिवार आयोजित होंगी गणितीय पहेलियां और प्रतियोगिताएं। कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए 'पजल कॉर्नर' की शुरुआत।
भिवानी। सरकारी स्कूलों में गणित को सरल और रोचक बनाने के लिए अब पहेलियों का सहारा लिया जाएगा। शिक्षा विभाग के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को गणितीय गतिविधियां आयोजित की जाएंगी जिससे विद्यार्थियों में विषय के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ेगा। शिक्षा विभाग के अनुसार कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में पजल कॉर्नर बनाए जाएंगे जहां वे मनोरंजक तरीके से गणित के सवाल हल करेंगे।