Gurugram Fire: गुरुग्राम के सेक्टर-37डी में भीषण आग, सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप

गुरुग्राम के सेक्टर-37डी में देर रात लगी भीषण आग। सिलेंडर फटने से इलाके में दहशत, दमकल की 12 से ज्यादा गाड़ियों ने पाया काबू। शॉर्ट सर्किट हो सकता है कारण।

गुरुग्राम : गुरुग्राम शहर में 37डी में अलसुबह भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची। आग लगने से आस-पास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन मोहित शर्मा के मुताबिक एक दर्जन से ज़्यादा गाड़ियाँ मोके पर पहुँची, जिन्हें आग पर काबू पाया। आग मंगलवार देर रात करीब 1 बजे लगी। आग पर सुबह तक काबू पाया जा सका। आग के दौरान सिलेंडर फटने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। धुएँ के कारण आस-पास सोसायटी में रहने वालों को सांस लेने में दिक्कत हुई। आग लगने के शुरुआती कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। असल कारण जांच के बाद पता लग पाएंगे

दूर-दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुब्बार

आग की लपटें और धुएं का गुबार काफी दूर तक दिखाई दिए । अभी तक किसी भी व्यक्ति की मौत या घायल होने की कोई खबर नहीं है। वहीं प्रदेश में फायर विभाग के ठेका कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। जिसके कारण रोडवेज के ड्राइवर और सिविल डिफेंस के वालंटियर बुलाए गए हैं। आग लगने पर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.