अलवर: गर्मी से बचने के लिए सिर पर रखा दूध का कैन, ग्राइंडर से काटकर बचाई जान

राजस्थान के अलवर में रील बनाने और गर्मी से बचने का जुगाड़ पड़ा भारी। युवक के सिर में फंसा 15 लीटर का दूध का कैन। 2 घंटे की मशक्कत के बाद ग्राइंडर से काटकर निकाला।

राजस्थान सहित पूरे उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है. इससे बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते नजर आ रहे हैं. कुछ लोग धूप में निकलने से बच रहे हैं, तो कुछ शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए जमकर पानी, लस्सी और छाछ का सेवन कर रहे हैं. हालांकि, राजस्थान के अलवर जिले में गर्मी से बचने का देसी जुगाड़ एक युवक काफी भारी पड़ गया. कुछ ही मिनटों में उसकी जान खतरे में आ गई.

जानकारी के अनुसार, अलवर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के माधोगढ़ गांव में एक युवक ने गर्मी से बचने का अनोखा तरीका अपनाया, जो कि उसके लिए मुसीबत बन गया. दरअसल, बाइक सवार युवक कहीं जा रहा था. इस दौरान उसने धूप से बचने के लिए सिर को दूध के डिब्बा (कैन) से ढक लिया. थोड़ी ही दूर चलने पर कैन उसके सिर में फंस गया. युवक ने कैन निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं लगी.

ग्राइंडर से काटा गया कैन

इससे वह काफी घबरा गया. करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद भी कैन नहीं निकलने पर युवक काफी घबरा गया. जैसे-जैसे समय बीत रहा था, पीड़ित की चिंता और घबराहट बढ़ती ही जा रही थी. आखिर में युवक को हार्डवेयर की दुकान पर ले जाया गया, जहां बहुत ही सूझबूझ से ग्राइंडर मशीन से कैन काटकर निकाला गया.. यह कैन करीब 15 लीटर का था और इसका वजन 10 किलो था.

रील बनाने की सनक पड़ी भारी

बहुत ही सावधानी से कैन का काटा गया था, ताकि इस दौरान युवक को किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचे. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक फर्श पर लेटकर कैन कटवाते नजर आया है. घटना ने रील बनाने की सनक और अजीबो-गरीब हरकतें कैसे जानलेवा हो सकती है यह साबित कर दिया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.