पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 03 मई 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 03 मई 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 03 मई 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 03 मई 2026*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*
*संकलनकर्ता – मुकेश शास्त्री*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वितीया – 27:04 तक
*🗒पश्चात्-* तृतीया
*🌠नक्षत्र-* विशाखा – 07:10 तक
*🌠पश्चात्-* अनुराधा
*💫करण-* तैतिल – 13:57 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* वरियान – 22:26 तक
*✨पश्चात्-* परिघ
*🌅सूर्योदय-* 05:39
*🌄सूर्यास्त-* 18:57
*🌙चन्द्रोदय-* 20:41
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:51 से 12:44
*🤖राहुकाल-* 17:17 से 18:51
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ बदी द्वितीया 27:04 तक पश्चात् तृतीया शुरु , त्रिपुष्करयोग 07:10 तक , राजयोग 07:10 से , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , देवर्षि नारद जयन्ती (ज्येष्ठ कृष्ण प्रथमा , पचांगभेद से द्वितीया अनुसार आज भी , वीणा दान) , श्री अर्जुन मुंडा जन्म दिवस , श्री रघुवर दास जन्म दिवस , राजनीतिज्ञा उमाभारती जन्म दिवस , श्री अशोक गहलोत जन्म दिवस (76वाँ) , डॉ. जाकिर हुसैन स्मृति दिवस , विश्व सौरऊर्जा / सूर्य दिवस (International Sun Day) , अन्तर्राष्ट्रीय प्रैस स्वतन्त्रता दिवस व विश्व हास्य दिवस (World Laughter Day , मई के पहले रविवार को)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ बदी तृतीया 29:27 (मंगलवार सुबह 05:27) तक पश्चात् चतुर्थी शुरु ।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*चिन्तया जायते दुःखं*
*नान्यथेहेति निश्चितम्।*
*तया हीनः सुखी शान्तः*
*सर्वत्र   गलितस्पृहः ॥*
*भावार्थ👉*
_चिंता से ही दुःख उत्पन्न होते हैं किसी अन्य कारण से नहीं, ऐसा निश्चित रूप से जानने वाला, चिंता से रहित होकर सुखी, शांत और सभी इच्छाओं से मुक्त हो जाता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*03 मई 2026 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। विवाहितों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सोशल मीडिया पर किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है। आज किए हुए प्रयास पूर्ण होने की पूरी संभावना है। आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको पैसों के लेन-देन से बचना चाहिए। व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु ,  वे, वो)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल भी अवश्य मिलेगा। बिजनेस में मिले नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी। सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार खड़े रहेंगे। छात्रों को जल्द ही बड़ी सफलता हासिल होगी। आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपके जीवन में नया बदलाव हो सकता है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल सकता है। आपको अपने वरिष्ठ का भी सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगे। आपके साथ सब अच्छा होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप पर काम का बोझ ज्यादा हो सकता है, जिसकी वजह से आप थकान महसूस करेंगे। किसी काम में अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं।  कारोबार में आपको फायदा होगा , लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। किसी काम के लिए माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए बेहतर रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। इसके अलावा अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आज आपको कोशिश करनी पड़ सकती है। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। वरिष्ठ आपके किसी काम से खुश हो सकते हैं। आपके सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपको फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा। किसी वरिष्ठ वकील के साथ साझा करने का मौका मिलेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे मदद मिल जायेगी।  आपको सभी कामों में सफलता हासिल होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं  पर घूमने की योजना कर सकते हैं। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश करेंगे । कोई भी फैसला आपको सोच-समझ कर लेना चाहिए। आपके कुछ खास कामों में रूकावट आ सकती है, लेकिन परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपके साथ सब अच्छा होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आप नये काम करने की सोच सकते हैं। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आपका कोई नया दोस्त बन सकता है। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकता है। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती हैं, आपकी यात्रा सुखद भी रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। आपके कई योजनाएं समय से पूरी हो जायेंगी। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे।बच्चे आपको गर्व करने की वजह देंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि ले सकते हैं। बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए।  वरिष्ठ आपके काम से खुश होकर आपको कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग करना चाहिए। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप लोगों को अपनी बातों से सहमत करने में सफल होंगे। घर पर किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखें।  तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन घूमने-फिरने या यात्रा में बीत सकता है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। कोई चिंता बार बार मस्तिष्क को परेशान करेगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*3 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1429 – फ़्रांस की देशभक्त संत जोन ऑफ़ आर्क ने फ़्रांस के कुछ क्षेत्रों के ब्रिटेन के अतिग्रहण से निकालने के लिए अपना ऐतिहासिक विद्रोह आरंभ किया।
1449 – क्रिस्टोफ़र कोलंबस ने अपनी शोध यात्रा के तीसरे चरण में जमाइका द्वीप का पता लगाया और उसको स्पेन का एक भाग बना दिया।
1525 – पुर्तगाली युद्धपोट ने ईरान के द्वीप हुर्मुज़ पर आक्रमण करके इसे अपने नियंत्रण में ले लिया और इसके साथ ही मध्यपूर्व में पश्चिमी साम्राज्य के हस्तक्षेप का काल आरंभ हो गया।
1616 – लाऊंदू समझौते के बाद फ्रांस का गृहयुद्ध समाप्त हुआ।
1660 – स्वीडन, पोलैंड, ब्रैंडेनबर्ग और आस्ट्रिया ने ओलिवा शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1722 – पेरियर डी मारिवॉक्स ” ला डबल इनकॉन्स्टंस ” का पेरिस में प्रीमियर किया गया।
1765 – फिलाडेल्फिया में पहला अमेरिकी मेडिकल कॉलेज खुला।
1791 – पोलिश –  लिथुआनियाई राष्ट्रमंडल सेजम में 03 मई,1791 को संविधान की घोषणा की गयी, जो यूरोप में पहला आधुनिक  संविधान है।
1808 – फिनिश युद्धः स्वीबेर्ग का किला स्वीडन से रूस तक खो गया।
1815 – तोलेंटीनो की लड़ाई में ऑस्ट्रिया ने नेपल्स राजा जोआचिम को हराया।
1830 – दुनिया में भाप इंजन से चलने वाली पहली नियमित यात्री रेलगाड़ी चलनी शुरू हुई।
1837 – यूनिवर्सिटी ऑफ एथेंस की स्थापना हुई।
1845 – चीन के कैंटन में थियेटर में आग लगने से 1600 लोगों की मौत हुई।
1913 – पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र प्रदर्शित हुई।
1919 – अमानुल्ला खान द्वारा ब्रिटिश भारत पर आक्रमण।
1919 – अमेरिका में पहली यात्री उड़ान न्यूयार्क और अटलांटिक सिटी के बीच संचालित हुई।
1939 – नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।
1945 – प्रसिद्ध जर्मन भौतिकशास्त्री वर्नर हाइजनबर्ग को गिरफ्तार किया गया।
1947 – विश्व युद्ध के बाद जापान में नया संविधान लागू हुआ।
1961 – कमांडर ऐलन शेपर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमरीकी यात्री बने।
1965 – कंबोडिया ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
1968 – पेरिस में फ़्रांसीसी छात्रों का भारी आंदोलन आरंभ हुआ।
1993 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की थी।
1998 – ‘यूरो’ को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार करने का यूरोपीय नेताओं का ऐतिहासिक फैसला।
2002 – अमेरिकी मीडिया ने परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को ‘शर्मनाक जनमत संग्रह’ बताया।
2003 – आस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।
2004 – वेस्टइंडीज ने छठे एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से परास्त किया।
2006 – पाकिस्तान और ईरान ने 3 देशों की गैस पाइप लाइन परियोजना से भारत को अलग करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय गैस पाइप लाइन करार पर दस्तखत किए।
2006 – शिक्षाविद कमलेश पटेल को ब्रिटेन के हाउस आफ़ लार्ड्स में ग़ैर दलीय पीयर नियुक्त किया गया।
2008 – टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन करने का पहला लाइसेंस प्राप्त हुआ।
2008 – पाकिस्तानी जेल में सज़ा काट रहे भारतीय क़ैदी सरबजीत सिंह की फाँसी की सज़ा अनिश्चित समय तक टाली गई।
2008 – नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला संविधान सभा के लिए चुने गये।
2008 – दक्षिणी चिली के लास लगासे क्षेत्र में हज़ारों साल से निष्क्रिय पड़ा एक ज्वालामुखी फटा।
2010 – जापान की निसान के साथ मिलकर बजाज रेनो नामक छोटी कार बनाने वाली कंपनियों बजाज ऑटो व फ्रांस की रेनॉल्ट ने उसकी कीमत टाटा की नैनो से भी कम लगभग 1.10 लाख रूपए रखने का निर्णय किया।
2013 – चीन में लगभग 16 करोड़ साल पुराना डायनासोर का जीवाश्म मिला।
2016- 63वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्‍कारों की घोषणा; मनोज कुमार, अमिताभ बच्चन और कंगना रानौत हुए सम्मानित।
2019 – प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘फानी’ ने ओडिशा के तटीय इलाकों में जमकर तबाही मचाई. ओडिशा के पुरी और भुवनेश्वर समेत कई इलाकों में बिजली के खंभे और पेड़ उखड़ गए. कई इमारतें ढह गईं और 10 लोगों की जान चली गई।
2019 – हिमाचल प्रदेश में डायनासोर काल का जीवाश्म मिला।
2019 – राजकपूर का शोमैन स्टूडियो 71 साल बाद बिक गया।
2020 – उत्तर कश्मीर में हंदवाड़ा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक कर्नल और एक मेजर समेत पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए।
2020 – असम सरकार ने कहा कि राज्य में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू का पहला मामला पाया गया है और इससे 306 गांवों में 2,500 से अधिक सूअर मारे जा चुके ।
2021 – बिल गेट्स और मेलिंडा ने शादी के 27 साल बाद तलाक की घोषणा की।
2021 – कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य ने इबोला वायरस रोग के 12 वें प्रकोप की समाप्ति की घोषणा की।
2022 – प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडेरिक्‍सन ने राजनयिक स्‍तर की बातचीत की व हरित कार्यनीतिक भागीदारी की समीक्षा की (भारत और डेनमार्क के बीच इस तरह की पहली व्‍यवस्‍था)।
2022 – राजस्थान के जोधपुर में सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद की गई।
2023 – रूस के राष्ट्रपति भवन पर ड्रोन हमला हुआ।
2023 – मणिपुर के चुराचांदपुर में हिंसक प्रदर्शन के बाद कर्फ्यू लगा व मोबाइल सेवा और इंटरनेट 5 दिनों के लिए बंद किया।
2023 – सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में एक 14 वर्षीय छात्र ने स्कूल में गोलियां चलाई जिससे 8 छात्रों व गार्ड की मौत हुई।
2023 – छत्तीसगढ़ के बालोद सड़क हादसा में 10 लोगों की मौत व एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ।
2024 – महाराष्ट्र में चुनावी यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ , उद्धव ठाकरे की कद्दावर नेता सुषमा अंधारे बाल-बाल बचीं।
2025 – गोवा के शिरगांव में लराई देवी यात्रा के दौरान बिजली का तार गिरने से हुए दर्दनाक हादसे में 7 की मौत व 50 घायल हुए।
2025 – सिंगापुर में पीएम वोंग की पार्टी को प्रचंड बहुमत से 97 संसदीय सीटों में 87 सीटें जीतीं।

*3 मई को जन्मे व्यक्ति👉*

1701 – फ़्रांस के गणितज्ञ और विख्यात पर्यटक कोन्डामैन का पेरिस में जन्म हुआ।
1896 – वी. के. कृष्ण मेनन – भारतीय राष्ट्रवादी, राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री।
1898 – इज़राइल की चौथी प्रधानमन्त्री गोल्डा मायर का जन्म हुआ।
1920 – अचला सचदेव -हिंदी चलचित्र की मशहूर अभिनेत्री।
1930 – सुमित्रा सिंह – राजस्थान की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ।
1935 – सी. के. जैन – भूतपूर्व लोकसभा महासचिव।
1951 – अशोक गहलोत – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।
1955 – रघुवर दास – झारखण्ड के छठवें मुख्यमंत्री।
1958 – कमल रानी वरुण – लोकसभा की पूर्व सदस्या।
1959 – उमा भारती – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।
1968 – अर्जुन मुंडा – झारखंड प्रान्त के पूर्व मुख्यमंत्री। (मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग)।
1977 – मरियम मिर्ज़ाख़ानी – गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान ‘फील्ड्स मेडल’ पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ थीं।

*3 मई को हुए निधन👉*

1969 – डाक्टर अकज़ाकिर हुसैन – भारत के तीसरे राष्ट्रपति (जन्म 1897)।
1981 – नर्गिस – भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1988 – प्रेमन्द्र मित्र बंगाली भाषा के कवि और उपन्यासकार थे।
2005 – जगजीत सिंह अरोड़ा, भारतीय सेना के कमांडर।
2006 – प्रमोद महाजन – भारत के राजनीतिज्ञ (जन्म 1949)।
2020 – कन्नड़ कवि केएस निसार अहमद का 84 साल की उम्र में निधन।
2020 – हंदवाड़ा के 21 राष्ट्रीय रायफल में तैनात मेजर अनुज सूद हुए शहीद।
2021 – देश के पहले हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) ‘तेजस’ के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले वैमानिकी वैज्ञानिक मानस बिहारी वर्मा (78) का निधन हुआ।
2021 – जगमोहन मल्होत्रा – भारतीय सिविल सेवा के भूतपूर्व नौकरशाह दिल्ली तथा गोवा के उपराज्यपाल तथा जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल रहे।
2023 – विश्व रग्बी के पूर्व अध्यक्ष और पेरिस 2024 के “संस्थापक” लैपसेट का 75 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी लांस ब्लैंक्स (56) का निधन हुआ।
2023 – इंग्लिश गायक व गीतकार लिंडा लूइस (72) का निधन हुआ।
2024 – इतालवी पेशेवर सड़क साइकिल चालक इमेरियो मासिगनन (87) का निधन हुआ।

*3 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 देवर्षि नारद जयन्ती (ज्येष्ठ कृष्ण प्रथमा , पचांगभेद से द्वितीया अनुसार आज भी , वीणा दान)।
🌟 श्री अर्जुन मुंडा जन्म दिवस।
🌟 श्री रघुवर दास जन्म दिवस।
🌟 राजनीतिज्ञा उमाभारती जन्म दिवस।
🌟 श्री अशोक गहलोत जन्म दिवस (76वाँ)।
🌟 डॉ. जाकिर हुसैन स्मृति दिवस।
🌟 विश्व सौरऊर्जा / सूर्य दिवस (International Sun Day)।
🌟 अन्तर्राष्ट्रीय प्रैस स्वतन्त्रता दिवस।
🌟 विश्व हास्य दिवस (World Laughter Day , मई के पहले रविवार को)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.