सोनीपत: 3,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक लाइनमैन गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

सोनीपत में नया बिजली मीटर लगवाने के बदले रिश्वत मांग रहे सहायक लाइनमैन जयबीर सिंह को ACB ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। 3,000 रुपये लेते हुए रोहतक ACB की टीम ने दबोचा।

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एसीबी की टीम ने एक सहायक लाइनमैन को 3,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा है।

बताया जा रहा है कि मामला सोनीपत की दहिया कॉलोनी का है। रिश्वतखोर सहायक लाइनमैन की पहचान जयबीर सिंह के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि यहां एक दुकानदार ने दुकान में नया मीटर लगवाना था। इसी क्रम में उसने बिजली निगम के संबंधित कर्मचारी जयबीर सिंह से संपर्क साधा। नया मीटर लगवाने की एवज में उसने पांच हजार रुपए की मांग की। जब दुकानदार ने असमर्थता जताई तो तीन हजार में डील पक्की हुई। शिकायतकर्ता ने तुरंत इस पूरे मामले की जानकारी एसीबी को दे दी।

शिकायत सही पाए जाने के बाद एसीबी रोहतक की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे तीन हजार रुपए रिश्वत लेते दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसे आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.