Unnao News: अवैध संबंध के विरोध पर पत्नी को उतारा मौत के घाट, जहर देकर मारने वाला पति गिरफ्तार
उन्नाव के बीघापुर में दिल दहला देने वाली वारदात। अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने पत्नी को दिया जहर। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा।
यूपी के उन्नाव जिले में प्रेमिका के प्रेम में अंधे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पहले पिटाई की फिर जहर देकर मार डाला. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और घटना की जांच कर रही है. मृतका के परिजनों का आरोप है की हमारे दामाद का एक महिला से संबंध था. इसके बारे में जब हमारी बेटी को पता चला तो वह विरोध करने लगी. इस बात को लेकर पति और पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था. फिर एक दिन दोबारा दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ, जिसके कारण पति ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई की और फिर जहर देकर मार डाला.
घटना बीघापुर के बाबूखेड़ा गांव की है. जानकारी के मुताबिक, बीघापुर थाना क्षेत्र के बाबूखेड़ा मजरा मगरायर गांव निवासी गंगादीन लोधी का गांव की रहने वाली एक विवाहिता महिला से लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और उसका पति कहीं बाहर रहता था. इस बात की जानकारी जब गंगादीन की 40 वर्षीय पत्नी आरती को हुई तो वो इसका विरोध करने लगी.
मारपीट और जहर देकर मारने का आरोप
गंगादीन और आरती के कोई संतान न होने के कारण पति-पत्नी में पहले से ही विवाद बना रहता था. रविवार देर रात इसी बात को लेकर दोनों लोगों के बीच फिर झगड़ा हो गया. मृतका के परिजनों के अनुसार, गंगादीन ने गुस्से में अपनी पत्नी आरती की पहले जमकर पिटाई की उसके बाद जहरीला पदार्थ खिला दिया. फिर घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया.
शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान
थाना प्रभारी बीघापुर राजपाल ने बताया की मृतका का पोस्टमार्टम हुआ जिसमें उसके पेट में जहर पाया गया है और शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं मिले है. थाना प्रभारी ने कहा- बिसरा पिजर्व कर लिया गया है और और मृतका के मायके वालों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. घटना की जांच की जा रही है.
शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान
थाना प्रभारी बीघापुर राजपाल ने बताया की मृतका का पोस्टमार्टम हुआ जिसमें उसके पेट में जहर पाया गया है और शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं मिले हैं. थाना प्रभारी ने कहा- बिसरा पिजर्व कर लिया गया है और और मृतका के मायके वालों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. घटना की जांच की जा रही है.