पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 15 मई 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 15 मई 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 15 मई 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 15 मई 2026*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 08:34 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी – 29:13 तक
*🌠नक्षत्र-* अश्विनी – 20:15 तक
*🌠पश्चात्-* भरणी
*💫करण-* वणिज – 08:34 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* आयुष्मान – 14:20 तक
*✨पश्चात्-* सौभाग्य
*🌅सूर्योदय-* 05:30
*🌄सूर्यास्त-* 19:04
*🌙चन्द्रोदय-* 28:36
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:44
*🤖राहुकाल-* 10:35 से 12:17
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ बदी त्रयोदशी 08:34 तक पश्चात् चतुर्दशी 29:13 (शनिवार सुबह 05:13) तक , चतुर्दशी तिथि का क्षय/ टूट गयी , मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग , मासिक शिवरात्रि व्रत , महापंचक जारी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 20:15 तक , वट सावित्री का द्वितीय संयम , सावित्री चतुर्दशी व्रत , सूर्य की वृष संक्रान्ति 06:22 पर , चन्द्रदर्शन , संक्रान्ति का विशेष पुण्यकाल सूर्योदय से संक्रान्ति काल तक तत्पश्चात् सामान्य पुण्यकाल संक्रान्ति काल से 12:46 तक ( गौ अन्न जल तिल दान – गोदावरी में स्नान) , संकल्पादि में प्रयोजनीय ग्रीष्म ऋतु प्रारम्भ , विघ्नकारक भद्रा 08:32 से 18:52 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 20:15 तक ,दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री शान्तिनाथ जी जन्म – तप – मोक्ष कल्याणक (जैन , ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्दशी) , शान्ति धारा दिवस (जैन) , महान क्रान्तिकारी श्री सुखदेव जयन्ती , श्री भैरोंसिंह शेखावत स्मृति दिवस , श्री सुब्रमण्यम रामास्वामी स्मृति दिवस , श्री राधिका रंजन गुप्ता स्मृति दिवस , विश्व परिवार दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय कंगारू देखरेख जागरूकता दिवस।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ बदी अमावस्या 25:33 तक पश्चात् प्रतिपदा प्रारम्भ , महापंचक , स्नान-दान श्राद्धादि की देवपितृकार्य भावुका अमावस्या , बरगदाही , श्री शनि जयन्ती , फलहारिणी कालिका पूजन , पंचगौड़ो का वट सावित्री व्रत , सोपपदा , वेदारम्भ में अनध्याय , अधिक मास आरम्भ।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*सर्वलक्षणहीनोऽपि*
*समुदाचारवान् नरः ।*
*श्रद्दधानोऽनसूयश्च*
*शतं वर्षाणि जीवति॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०४
*अर्थात् 👉*
_सब प्रकार के शुभ लक्षणों से हीन होने पर भी जो मनुष्य सदाचारी, श्रद्धालु और दोषदृष्टि से रहित होता है, वह सौ वर्षों तक जीवित रहता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*15 मई 2026 , शुक्रवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। साझेदारी में किया गया काम आपके लिये फायदेमंद हो सकता है। कोई फैसला सोच समझकर ही लें। यात्रा योग बन रहे हैं। आप अपने उदार स्वभाव से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने में सफल रहेंगे। किसी काम में थोड़ी थकावट आ सकती है। आपको जीवनसाथी या मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। आपका आर्थिक पक्ष सामान्य बना रहेगा। आपकी कोई छुपी हुई ख़ासियत दूसरों के सामने उजागर हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों का आर्शीवाद आप पर बना रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपको कोई नया कार्य मिल सकता है। इस राशि के विज्ञान विद्यार्थी के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों से किसी विषय को समझने में मदद मिलेगी। पहले किये गये किसी काम में प्रयासों का आज आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। सहयोगी या प्रेमी आज एक दूसरे के साथ समय बितायेंगे। आपके रूके हुए काम भी पूरे होंगे। आज आपका स्वाथ्य उत्तम रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे और आपके मन की बात जानने की कोशिश करेंगे। इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज जो काम आपके लिए खास है, उसे पहले निपटाने की कोशिश करेंगे। काम में आपको पूरी सफलता मिलेगी। अगर आप कुछ दिनों से किसी निजी समस्या को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उससे निजात पाने के लिये आज आपको किसी दोस्त की मदद मिल सकती है। आपका दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको प्रॉपर्टी डीलर्स की डील आज पक्कि हो जायेगी है तो। माता अपने बच्चों को कोई पसन्दीदा भोजन बना कर खिला सकती हैं। किसी जरूरी काम में सफलता मिलेगी। पैसों के मामले में स्थिति अच्छी रहेगी। महिलाओं को अपने पति का सहयोग मिलेगा। किसी काम के लिए बनाई गई योजना आज सफल रहेगी। कुछ दिनों से आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होग। शत्रुओं का नाश और और संकटों से बचाव होगा। स्वास्थ्य सुधार निश्चित है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज समय आपके साथ है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आप उल्लास से भरे रहेंगे। साथ ही कुछ बेहतरीन कर गुजरने के मूड में रहेंगे। आज आपके सामने कुछ अच्छे अवसर आयेंगे, आपको उनका पूरा लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए ǀ जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनको फायदा हो सकता है। कोई करीबी व्यक्ति आपसे मदद की मांग कर सकता है। छात्रों को आज मेहनत करने से अच्छी सफलता मिलेगी। व्यस्त रहने से थकान का होना निश्चित है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपको अपने मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखना चाहिए। बातों में उलझने से बचना चाहिए।आज किसी जरूरी काम को पूरा करने सफल रहेंगे । परिवार वालों के साथ आप घर में ही भगवान का ध्यान लगायेंगे। परिवार वालों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर बात करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते ठीक रहेंगे। घर में सकारात्मकता आयेंगी। करोबार में स्थिरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपके धन लाभ के योग हैं। इस राशि के विद्यार्थी के लिए आज का दिन समान्य रहने वाला है, आपकी मेहनत जल्द ही रंग लायेगी। आज आप समझदारी के साथ काम करेंगे। आपको कारोबार में आगे बढ़ने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप दोस्तों के साथ घुमने जाने की योजना बना सकते है । परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी में दिन बीतेगा। आपको दादा-दादी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उनसे किसी काम में ली गई सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलाने में मदद करेगी। आज का दिन बेहतर रहेगा। जीवन को और अच्छा बनाने के लिए आप कुछ नया और रचनात्मक करेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन समान्य रहने वाला है। वरिष्ठ को अपनी बात कहने में सफल होंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ आनंद से भरपूर समय बीतेगा। अपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सही रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
संभलकर फैसला लेने से आज आपके धन संबंधी कोई काम पूरा हो जायेगा। आपके दिमाग में कोई भावनात्मक उथल-पुथल से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए। विवाहित आज अपने साथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे | आपको अपनी माता की सेहत का ख्याल रखना चाहिए। बच्चो का पढाई में मन लगेगा और उन्हे कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा ।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
रोजगार में बढ़ोतरी होगी । कुछ लोगों का व्यवहार चिंता का कारण बनेगा। समाज में अपना मान-सम्मान बनाये रखने के लिये आपको कोशिशें जारी रखनी होगी। आज घर में किसी मामले को लेकर उलझन हो सकती है , अपने गुससे और जुबान पर सयम रखें और विवादों से बचकर रहें। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ जायेंगे। जरुरत पड़ने पर साथ के कुछ लोग आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे । आपको अपने जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए प्रयास सफल होंगे।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका समय लगभग सही रहेगा । कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के आसार बनेंगे। परिवार के किसी अहम मुद्दे पर आप अपना फैसला दृढ़ रखेंगे। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। समाज में आपकी एक अलग पहचान बनेगी। आज आप घर पर ही परिवार वालो के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे , जिससे आपके मन को ताजगी का अनुभव होगा। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सेहत की दृष्टि से आप अच्छा महसूस करेंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन रोजगार की दृष्टि से उत्तम रहेगा। व्यस्त रह सकते है। आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे । जल्द ही कोई बड़ा लाभ मिलेगा। अपने काम को अच्छे से गति दे सकेंगे। जीवन में किसी नयी खुशी का संकेत मिलेगा। परिवार के सदस्य प्रसन्न होंगे । रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*15 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1610 – पेरिस की संसद ने लुई तेरहवें को फ्रांस का राजा नियुक्त किया।
1701 – स्पेनिश युद्ध उत्तराधिकार के लिए शुरू हुआ।
1718 – जेम्स पक्ले जो की एक लंदन के वकील थे, दुनिया की पहली मशीन गन बनाया।
1730 – रॉबर्ट वाल्पोल प्रभावी रूप से ब्रिटेन के प्रथम प्रधान मंत्री बनाये गए।
1788 – ऑस्ट्रेलियाई सीमावर्ती युद्ध शुरू हुए।
1796 – फ्रांसीसी सैनिकों ने मिलान पर कब्जा किया।
1811 – पराग्वे ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1829 – डेमियन साइरिल द्वारा एस्त्रियन नामक एक उपकरण के लिए पेटेंट लागू किया गया।
1851 – पहली ऑस्ट्रेलियाई गोल्ड रश की घोषणा की गई, हालांकि खोज तीन महीने पहले की गई थी।
1858 – रॉयल इटालियन ओपेरा कोवेन्ट गार्डन लंदन में खोला गया।
1873 – इंग्लैंड में ईस्ट इंडिया कंपनी को 1 जून, 1874 से भंग करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
1878 – टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना की गयी।
1891 – फिलिप्स एंड कंपनी को हॉलैंड में स्थापित किया गया।
1905 – अमेरिका के नवाडा में लास वेगास की स्थापना हुई।
1918 – अमेरिका में पहली हवाई डाक सेवा की शुरुआत हुई।
1925 – पहला अरेबिक कम्यूनिस्ट न्यूजपेपर शुरू किया गया।
1930 – विश्व की पहली महिला एयरहोस्टेस ऐलन चर्च ने आॅकलैंड–शिकागो फ्लाइट में उड़ान भरी।
1935 – मास्को मेट्रो को लोगों के लिए खोला गया।
1939 – श्री चिप्स द्वारा बनायीं गयी रोमांटिक नाटक फिल्म अलविदा का ब्रिटेन में प्रीमियर किया गया।
1940 – मैक और डिक मैकडोनाल्ड नाम के दो भाइयों ने कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में मैकडोनाल्ड रेस्त्रां की शुरुआत की।
1948 – ऑस्ट्रेलिया ने एसेक्स के खिलाफ क्रिकेट मैच में एक दिन में 721 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
1955 – अमेरिका के नेवाडा में परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया गया।
1957 – ब्रिटेन के सप्लाई मंत्रालय ने घोषणा की थी प्रशांत महासागर में किए गए श्रृखंलाबद्ध परीक्षणों के अंतर्गत पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया गया था।
1958 – भारत में उपहार कर की शुरुआत हुयी।
1958 – सोवियत संघ ने स्पूतनिक तृतीय राकेट प्रक्षेपित किया।
1974 – इजरायल के एक स्कूल में बंधक बनाईं गई 16 किशोरियों की मौत हुई। साथ में तीन फ़लस्तीनी भी मारे गए।
1985 – सोवियत संघ को वर्गीकृत नौसैनिक संचार पास करने के लिए एफबीआई द्वारा जॉन एंथनी वाकर जूनियर को गिरफ्तार किया गया।
1988 – सोवियत संघ ने अफगानिस्तान से अपने एक लाख 15 हजार सैनिकों को वापस बुलाना शुरू किया।
1991 – श्रीमती एडिथ क्रेसन फ़्रांस की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
1993 – संयुक्त राष्ट्र ने 15 मई को अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।
1995 – चीन ने लोप नोर, पीआरसी में परमाणु परीक्षण किया।
1995 – एलीसन गारग्रीब्स बिना आक्सीजन सिलैडंर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।
1999 – कुवैती सरकार द्वारा महिलाओं को संसदीय चुनावों में मताधिकार का हक प्रदत्त।
2001 – इटली में दक्षिणपंथी गठबंधन को बहुमत।
2002 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर प्रतिबंधों का अनुमोदन किया।
2003 – इराक युद्ध में अमेरिकी सेनाओं के कमांडर टामी फ़्रैक्स के ख़िलाफ़ ब्रुसेल्स की अदालत में युद्ध सम्बन्धी मुकदमा दायर।
2004 – ‘आर्सेनल फुटबॉल क्लब’ इंग्लिश प्रीमियर लीग में एक भी मैच हारे बिना चैंपियन बनने वाली पहली टीम बनी।
2005 – 20 साल के बाद कनाडा में भारत का विमान उतरा।
2008 – भारतीय मूल की मंजूला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला बनीं (2005 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें)।
2008 – श्रीलंका सरकार ने आतंकवादी संगठन लिट्टे पर प्रतिबन्ध दो साल के लिए बढ़ाया।
2008 – कैलिफोर्निया मैसाच्युसेट्स के बाद समलैंगिक विवाह को वैध घोषित करने वाला अमेरिका का दूसरा प्रांत बना।
2013 – इराक में तीन दिनों तक हिंसा में 389 लोगों की मौत हुई।
2019 – कैलास भू क्षेत्र बनेगा World Heritage, विश्व धरोहर की अंतरिम सूची में हुआ शामिल।
2019 – फ्रांस के मशहूर चित्रकार क्लॉड मोनेट की पेंटिंग mules एक नीलामी में रिकॉर्ड 11 करोड़ डॉलर (करीब 770 करोड़ रुपये) में बिकी। मोनेट ने इसे 1890-91 में बनाया था।
2019 – दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट पर रिकॉर्ड 23वीं बार पहुंचकर नेपाल के कामी रिता शेरपा (49) ने इतिहास रच दिया ।
2020 – विश्व बैंक ने भारत के कोविड-19 सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम में तेजी लाने के लिए एक अरब डॉलर की सहायता राशि मंजूर की।
2020 – म्यांमा की सेना ने आज भारत को पूर्वोतर भारत से 22 उग्रवादी सौंपे।
2021 – इज़राइल ने गाजा पट्टी को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए जिसमें दस लोग मारे गए।
2021 – चीन मंगल पर अपना रोवर जू रॉन्ग उतारने में सफल हुआ व अमेरिका के बाद ऐसा करने वाला दूसरा देश बना।
2022 – चुनाव आयोग के सबसे वरिष्ठ सदस्य राजीव कुमार ने देश के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभाला।
2022 – भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम ने थॉमस कप 2022 जीतकर इतिहास रचा। 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 के अंतर हराया।
2022 – त्रिपुरा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष माणिक साहा ने नये मुख्यमंत्री की शपथ ली।
2022 – यूक्रेन की वायु सेना ने 11 रूसी हवाई ठिकानों को नष्ट किया।
2023 – एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने वायु सेना के उप प्रमुख का पदभार संभाला।
2023 – भारत और ईएफटीए ने एक नए व्यापार और साझेदारी समझौते (टीईपीए) की दिशा में कदम बढ़ाए।
2023 – जी20 संस्कृति समूह ग्रुप (सीडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक भुवनेश्वर में शुरू हुई।
2023 – भारत की जी-20 अध्यक्षता के अंतर्गत तीसरी ऊर्जा परिवर्तन कार्य समूह (ईटीडब्ल्यूजी) की बैठक मुंबई में शुरू हुई।
2024 – सिंगापुर के नए प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने पद की शपथ लेते समय “आज से बेहतर कल” बनाने की शपथ ली।
2024 – 77वें कान फिल्म महोत्सव में भारत मंडप का उद्घाटन किया गया।
*15 मई को जन्मे व्यक्ति👉*
1817 – देवेन्द्रनाथ ठाकुर, प्रख्यात विद्वान् और धार्मिक नेता।
1892 – हरि विनायक पाटस्कर – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1907 – शहीदे आजम भगत सिंह और राजगुरु के साथ हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटकने वाले सुखदेव थापर का जन्म हुआ।
1922 – नजीर हुसैन – भारतीय फ़िल्म अभिनेता थे। इन्हें नासिर हुसैन के रूप में भी जाना जाता है।
1923 – जॉनी वॉकर, भारतीय हास्य अभिनेता।
1926 – महेन्द्रनाथ मुल्ला – भारतीय नौसेना के जांबाज अफसरों में एक।
1933 – टी. एन. शेषन – भारत के भूतपूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त।
1937 – मैडेलिन अल्ब्राइट – पूर्व संयुक्त राज्य अमेरिका की राजनीतिज्ञा / अमेरिकी इतिहास में पहली महिला संयुक्त राज्य सचिव ।
1957 – सुशील चंद्रा भारत के चुनाव आयुक्त व इसके पूर्व वे सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज के अध्यक्ष रह चुके।
1965 – माधुरी दीक्षित नेने – बालीवुड अभिनेत्री (कुछ जगह 1967 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें)।
*15 मई को हुए निधन👉*
1958 – यदुनाथ सरकार – प्रसिद्ध इतिहासकार।
1991 – कालिंदी चरण पाणिग्रही – साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित।
1993 – के.एम. करिअप्पा (कोंडडेरा मडप्पा करिअप्पा)- भारत के ‘प्रथम आर्मी कमाण्डर इन चीफ़’।
1998 – राधिका रंजन गुप्ता भारतीय राजनीतिज्ञ , त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री।
2010 – भैरोंसिंह शेखावत – राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उपराष्ट्रपति।
2011 – महेन्द्र सिंह टिकैत – उत्तर प्रदेश के किसान नेता तथा भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष थे।
2017 – सुब्रमण्यम रामास्वामी – भारतीय राज्य पुदुचेरी के भूतपूर्व चौथे मुख्यमंत्री थे।
2021 – मुदुंबई शेषाचल नरसिम्हन FRS – एक भारतीय गणितज्ञ थे ।
2021 – श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती का निधन हुआ।
2021 – कोरोना से संक्रमित वरिष्ठ पत्रकार एवं फाइनेंशियल एक्सप्रेस के प्रबंधक संपादक सुनील जैन का दिल्ली एम्स में निधन हुआ।
2023 – कनाडाई कर्लिंग इतिहास में सबसे सफल स्किप्स में से एक रॉन नॉर्थकॉट (87) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी बास्केटबॉल कोच टेट्स लॉक (87) का निधन हुआ।
2024 – केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का दिल्ली एम्स में निधन हुआ।
2024 – पूर्व राज्यपाल व राजस्थान की पूर्व डिप्टी सीएम रहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. कमला बेनीवाल (97) का निधन हुआ।
*15 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री शान्तिनाथ जी जन्म – तप – मोक्ष कल्याणक (जैन , ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्दशी)।
🌟 शान्ति धारा दिवस (जैन)।
🌟 महान क्रान्तिकारी श्री सुखदेव जयन्ती।
🌟 श्री भैरोंसिंह शेखावत स्मृति दिवस।
🌟 श्री सुब्रमण्यम रामास्वामी स्मृति दिवस।
🌟 श्री राधिका रंजन गुप्ता स्मृति दिवस।
🌟 विश्व परिवार दिवस।
🌟 अन्तर्राष्ट्रीय कंगारू देखरेख जागरूकता दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*