Bhiwani News: चांग स्कूल की बदलेगी सूरत; ₹1.20 करोड़ से बनेंगी साइंस लैब, लाइब्रेरी और क्लासरूम

हरियाणा के चांग गांव के सरकारी स्कूल में ₹78 लाख से आधुनिक साइंस लैब और ₹42 लाख से चहारदीवारी का होगा निर्माण। लंबे समय बाद विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं।

चांग। गांव चांग के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करीब 78 लाख रुपये की लागत से विज्ञान संकाय की भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान लैब तैयार की जाएंगी। इसके साथ ही एक लाइब्रेरी और तीन कक्षा कक्षों के निर्माण को भी मंजूरी मिल चुकी है। इन सुविधाओं के शुरू होने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

विद्यालय प्रबंधन पिछले कई वर्षों से छात्रों के लिए इन सुविधाओं की मांग कर रहा था। स्कूल में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं विद्यालय प्रबंधन लगातार विभागीय मुख्यालय को मांग भेज रहा था। विद्यालय में कक्षा छठी से 12वीं तक 276 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

समग्र शिक्षा विभाग से विद्यालय की चहारदीवारी निर्माण की भी मांग की गई थी। पिछले दिनों स्कूल की चहारदीवारी ढह गई थी जिसके चलते बेसहारा पशु विद्यालय परिसर में घुस जाते थे। आसपास के लोग भी विद्यालय परिसर में कूड़ा डाल रहे थे जिससे परेशानी बढ़ रही थी। समग्र शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चांग की चहारदीवारी के निर्माण के लिए करीब 42 लाख रुपये का टेंडर जारी किया जा चुका है। निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चांग में करीब 78 लाख रुपये से विज्ञान संकाय की भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान लैब तैयार की जाएंगी। इसके अलावा एक लाइब्रेरी व इसके साथ तीन कक्षा कक्ष के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। 42 लाख रुपये स्कूल की चहारदीवारी के पास किए गए है। इस कार्य के लिए टेंडर भी हो चुका है जल्द ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

सुशील कुमार, कनिष्ठ अभियंता, समग्र शिक्षा विभाग।

साल 2014 में विभाग की ओर से पांच कमरे जर्जर घोषित किए जा चुके थे जबकि 2019 में कमरों को तोड़ दिया गया था। जिस कारण स्कूल में छात्र-छात्राओं की कक्षाएं कई बार एक ही कमरे में लगानी पड़ती थीं। स्कूल की चहारदीवारी भी क्षतिग्रस्त होने की वजह से बेसहारा पशु स्कूल के अंदर घुस जाते थे जिस कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। विभाग की ओर से आठ कक्षों के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है जिसमें एक लाइब्रेरी, लैब और क्लास रूम शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.