Faridabad Encounter: फरीदाबाद में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़; हत्या का आरोपी इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच DLF और बदमाश के बीच मुठभेड़। ओयो होटल के बाहर चाकू मारकर हत्या करने वाला आरोपी इंदर त्यागी उर्फ पंडित गिरफ्तार। पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती।

फरीदाबाद : फरीदाबाद क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास में पिछले काफी समय से फरार चल रहे आरोपी को इंदर त्यागी उर्फ पंडित वासी मोल्डबंद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी द्वारा पुलिस पर 4 राउंड फायर किए गए। पुलिस की तरफ से किए गए फायर में आरोपी के पैर में गोली लग गई। आरोपी को पुलिस के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि 10 अप्रैल को थाना सराय ख्वाजा के अंतर्गत मथुरा रोड पर स्थित ओयो होटल के सामने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी हत्या मामले में वांछित था। आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.