Bhiwani Crime: भिवानी में इकलौते बेटे की संदिग्ध मौत; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, 2 नामजद

भिवानी के खानक में 28 वर्षीय विजय का शव मिलने से सनसनी। 4 बहनों के इकलौते भाई की मौत पर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका। विनीत और दिलबाग के खिलाफ केस दर्ज।

भिवानी : भिवानी जिले से एक सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया है। यहां एक युवक का शव गांव खानक में एक दुकान के पास मिलने से हड़कंप मच गया है। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

माता-पिता का इकलौता बेटा था विजय

मिली जानकारी के अनुसार,28 वर्षीय विजय करीब 10 महीने पहले खानक में हाइड्रा मशीन चालक के रूप में काम करने आया था। रामधारी के अनुसार,  फोन आया कि विजय की छत से गिरने से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो विजय का शव दुकान के पिछले हिस्से में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि मृतक चार बहनों का अकेला भाई था। विजय की मौत से परिवार सदमे में है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप

परिजनों का आरोप है कि विजय की हत्या है। उन्होंने विनित और दिलबाग नामक युवकों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। तोशाम थाना एसएचओ महाबीर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। अब जांच के बाद ही खुलासा होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.