Ghaziabad Accident: राजनगर एक्सटेंशन में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो दोस्त गंभीर घायल

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में केडब्ल्यू दिल्ली-छह मॉल के पास भीषण सड़क हादसा। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवार दोस्त घायल, पुलिस ने दर्ज किया केस।

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में केडब्ल्यू दिल्ली-छह मॉल के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों के पैर में फ्रैक्चर आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। नंदग्राम निवासी अभिषेक ने पुलिस को बताया कि उनका भाई अमित और उसका दोस्त रोशन 22 मई की रात बाइक से राजनगर एक्सटेंशन की ओर जा रहे थे। देर रात जब दोनों केडब्ल्यू दिल्ली-छह मॉल के पास यूटर्न पर पहुंचे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.