Ghaziabad Crime: नंदग्राम में दंपति पर महिला को फोन और व्हाट्सऐप पर धमकी देने का आरोप, FIR दर्ज
गाजियाबाद के नंदग्राम में मीनाक्षी लालवानी नामक महिला को दंपति ने दी जान से मारने की धमकी। गाली-गलौज और व्हाट्सऐप मैसेज के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने इलाके के ही एक दंपति पर फोन कॉल और व्हाट्सऐप संदेशों के जरिए धमकी देने का आरोप लगाया है। मीनाक्षी लालवानी का कहना है कि आरोपी लगातार गाली-गलौज कर रहे हैं और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।