Muradnagar Crime: सरकारी स्कूलों को निशाना बनाने वाला चोर गिरोह दबोचा, दो बदमाश गिरफ्तार

मुरादनगर में सरकारी स्कूलों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश। पुलिस ने घेराबंदी कर सलमान और सोनू को गिरफ्तार किया, दो साथी फरार। एसीपी मसूरी ने दी जानकारी।

मुरादनगर। सरकारी स्कूलों में चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसीपी मसूरी सर्किल भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सरकारी स्कूलों में चोरी करने वाले बदमाश क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को पकड़ा लिया। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम सलमान निवासी गांव नेकपुर व सोनू उर्फ बंदर निवासी जागृति विहार थाना मेडिकल मेरठ बताया। जबकि रुकसाद ,भूरा निवासी नेकपुर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.