नोएडा: सलारपुर में पानी के पाइप को लेकर विवाद, पड़ोसी ने युवक को पीटा

नोएडा के सलारपुर गांव में बाथरूम का पाइप तोड़ने पर पड़ोसी ने युवक के साथ की मारपीट। आरोपी गौरव के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में केस दर्ज। घायल का अस्पताल में इलाज जारी।

नोएडा। बाथरूम में पानी का पाइप तोड़ने से नाराज व्यक्ति ने पड़ोसी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। सेक्टर-39 थाने में दी शिकायत में हापुड़ निवासी अदनान ने बताया कि वर्तमान में वह अपने मामा वसीम के साथ सलारपुर गांव में किराये के कमरे में रह रहा है। बिल्डिंग में पानी नहीं आने पर वसीम ने बीते दिनों बाथरूम का पाइप तोड़ दिया। इससे नाराज होकर उसकी बिल्डिंग में ही किराये पर रहने वाले गौरव ने वसीम के साथ मारपीट कर दी। वसीम का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित के शोर मचाने पर जब लोग वहां पहुंचे तो आरोपी गौरव जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।

अभीतक वह अपने किराये के कमरे पर वापस नहीं आया है। पुलिस ने गौरव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.