नोएडा में खुलेंगी दो हाई-टेक डिजिटल लाइब्रेरी, 600 छात्रों के लिए मुफ्त सुविधा

नोएडा के सेक्टर-44 और 52 में बनेंगी अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी। ₹20 करोड़ के बजट से तैयार इन लाइब्रेरी में 600 छात्रों के बैठने की जगह, कंप्यूटर और कैफेटेरिया होगा।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहे हैं और नोएडा में कोई ऐसी लाइब्रेरी की तलाश है जहां आराम से बैठकर आधुनिक सुविधाओं के साथ पढ़ाई करना चाहते तो आपके लिए अच्छी खबर है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों और छात्रों के लिए नोएडा अथॉरिटी दो हाई-टेक डिजिटल लाइब्रेरी खोलने जा रही है। इन लाइब्रेरी में छात्रों को किताबों, कम्प्यूटर और आधुनिक स्टडी सुविधाओं तक मुफ्त पहुंच मिलेगी।

ये लाइब्रेरी सेक्टर 44 और सेक्टर 52 में खोली जाएंगी। लाइब्रेरी के डिजाइन को तैयार कर लिया गया है और दोनों प्रोजेक्ट को फाइनल कर लिया गया है और जल्दी ही टेंडर के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। इन दोनों में कुल 600 छात्रों के एकसाथ बैठकर पढ़ने की व्यवस्था होगी। लाइब्रेरी को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

कहां खुलने जा रही आधुनिक लाइब्रेरी?

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, ये लाइब्रेरी सेक्टर-44 में प्लॉट नंबर सी-113 और और सेक्टर-52 में प्लॉट नंबर बी-195 में खुलेंगी। इन लाइब्रेरी को आधुनिक शिक्षण केंद्र के तौर पर विशेषकर ऐसे छात्रों के लिए जो कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और जिनके पास घर में लंबे समय तक पढ़ने और पढ़ने की एक निर्धारित जगह का अभाव रहता है।

लाइब्रेरी में क्या-क्या सुविधाएं होगी?

तय डिजाइन के मुताबिक ये लाइब्रेरी चांर मंजिला होंगी। लाइब्रेरी को तैयार करने के लिए 3-3 हजार वर्गमीटर एरिया जमीन तय की गई है। ग्राउंड फ्लोर पर 300 बच्चों के एकसाथ बैठकर पढ़ने की सुविधा होगी। यानी दोनों लाइब्रेरी में कुल मिलाकर 600 छात्रों के पढ़ने की व्यवस्था होगी। ग्राउंड फ्लोर पर किताबों का सेक्शन, लॉकर सुविधा और बैगेज काउंटर भी होगा। वहीं एक फ्लोर पर लाइब्रेरी में डिजिटल एजुकेशन और ऑनलाइन स्टडी सामग्री के लिए अलग से कम्प्यूटर सेक्शन होगा। इसके अलावा अन्य फ्लोर पर कैफेटेरिया और बड़ा रीडिंग हॉल भी होगा।

कितना बजट तय किया गया है?

नोएडा अथॉरिटी ने इन दोनों लाइब्रेरी को बनाने के लिए 20 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। इसमें कंस्ट्रक्शन, किताबें, कम्प्यूटर सेक्शन और प्रोजेक्ट से जुड़े अन्य छोटे-मोटे खर्चों को जोड़ा गया है।

नोएडा अथॉरिटी के जनरल मैनेजर ने क्या कहा?

नोएडा अथॉरिटी के जनरल मैनेजर एसपी सिंह ने बताया है कि दो डिजिटल लाइब्रेरी के कंस्ट्रक्शन के लिए ब्लूप्रिंट फाइनल किया जा चुका है। सेक्टर 44 और 52 में जगह भी तय कर ली गई है और डिजाइन भी तैयार है। कंस्ट्रक्शन का काम अगले दो से तीन महीनों में शुरू होने की उम्मीद है।’

Leave A Reply

Your email address will not be published.