करनाल: मात्र ₹10 के लिए सब्जी विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

करनाल के बुढ़ाखेड़ा में ₹10 के लेनदेन पर दबंगों ने सब्जी विक्रेता संजय सैनी की हत्या की। सीआईए-3 ने मुख्य आरोपी को दबोचा, 3 दिन के रिमांड पर। दूसरे की तलाश जारी।

करनाल: हरियाणा के करनाल जिले के बुढ़ाखेड़ा इलाके से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ महज ₹10 के बकाया लेनदेन को लेकर दो दबंग युवकों ने एक सब्जी विक्रेता की ईंट और डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस अमानवीय कृत्य पर त्वरित कार्रवाई करते हुए करनाल पुलिस की सीआईए-3 (CIA-3) टीम ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है, जबकि दूसरे फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

एएसआई नवीन कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया,सब्जी खरीदने के बाद लड़ाई झगड़ा हो गया था। दो लोगो ने  वारदात को अंजाम दिया था ,जिसमे संजय सैनी नाम के व्यक्ति की मौत हो गई थी।उन्होंने कहा मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।उन्होंने बताया पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेशकर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। पकड़ा गया आरोपी दनीयलपुर का रहने वाला है, जिसका तीन दिन का रिमांड लिया गया है।फरार चल रहे दूसरे आरोपी की भी तलाश पुलिस कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.