पानीपत: श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान CRPF जवान तेजपाल का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पानीपत के गढ़ सरनाई के CRPF जवान तेजपाल का श्रीनगर में हृदय गति रुकने से निधन। 2001 में हुए थे भर्ती। आज पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई।

पानीपत : पानीपत जिले के गांव गढ़ सरनाई के रहने वाले सीआरपीएफ के जवान तेजपाल की ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई। तेजपाल का पार्थिव शरीर श्रीनगर से 9:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ है।

सोमवार को ही आए थे ड्यूटी पर 

तेजपाल का आज उनके पैतृक गांव गढ़ सरनाई में राजकीय सम्मान के साथ संस्कार किया जाएगा। तेजपाल 2001 मे बतौर सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। सोमवार को ही वह अपनी छुट्टी खत्म करने के बाद श्रीनगर ड्यूटी पर लौटे थे। कल ड्यूटी के दौरान 2:00 बजे उनकी तबीयत खराब हुई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। तेजपाल अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। तेजपाल के दो बच्चे नीच की तैयारी कर रहें है। वहीं छोटा बेटा यूपीएससी की तैयारी कर रहा है।  जैसे ही तेजपाल की मौत की सूचना परिजनों को मिली तो घर में मातम पसर गया और पूरे गांव में गम का माहौल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.