ग्रेटर नोएडा: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत UPSC और NEET की फ्री कोचिंग, रजिस्ट्रेशन शुरू
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत UPSC और NEET की निशुल्क कोचिंग के लिए पंजीकरण शुरू। 30 जून तक करें आवेदन, 15 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं। जानें पूरी प्रक्रिया।
ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत यूपीएससी और नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्र निशुल्क कोचिंग कर सकेंगे। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने बताया की कक्षाओं का संचालन 15 जुलाई से किया जाएगा। पंजीकरण 5 से 30 जून तक किया जाएगा। वहीं, प्रवेश परीक्षा का आयोजन 1 से 07 जुलाई के मध्य किया जाएगा।