मोदीनगर: तिबड़ा मार्ग गेट पर प्रधान के परिवार की फोटो का विरोध, तहसील में प्रदर्शन

मोदीनगर में तिबड़ा मार्ग के गेट पर प्रधान के परिवार की फोटो लगाने पर हंगामा। आजाद समाज पार्टी और ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन। एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

मोदीनगर । तिबड़ा मार्ग पर गेट पर परिवार के लोगों के फोटो लगाने के विरोध में शनिवार को ग्रामीण व आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने तहसील मोदीनगर में प्रदर्शन किया। फोटो लगाने का आरोप गांव के प्रधान पर लगाया गया है। लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर इस तरह के फोटो गेट पर न लगाने की मांग उठाई। एसडीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। सुबह करीब साढ़े 10 बजे लोग मोदीनगर तहसील पर पहुंचे थे। तहसील गेट पर उन्होंने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सभी इकट्ठा होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम को बताया कि तिबड़ा मार्ग पर गेट का निर्माण किया जा रहा है।

यहां गांव के प्रधान द्वारा परिवार के लोगों के फोटो लगाए जा रहे हैं जो पूरी तरह गलत है। अधिकतर गेटों पर महापुरुषों के ही फोटो लगे हैं। इस मौके पर अशोक, ओमप्रकाश, राजीव, गौरव, विकास, तरूण जाटव, सागर, मोनू आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.