नोएडा: सेक्टर-55 को मिली ओपन जिम की सौगात, महेश शर्मा और पंकज सिंह ने किया उद्घाटन
नोएडा सेक्टर-55 के बी-ब्लॉक में आधुनिक ओपन जिम का शुभारंभ। सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह ने नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए किया प्रेरित।
नोएडा। सेक्टर-55 के बी-ब्लॉक में शनिवार को आधुनिक सुविधाओं से युक्त ओपन जिम का शुभारंभ हुआ। सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह ने इसकी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि ओपन जिम जैसी सुविधाएं नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं। यह जिम बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों सभी के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देगा।