पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 31 मई 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 31 मई 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 31 मई 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 31 मई 2026*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* प्रथम (अधिक/ पुरुषोत्तम) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पूर्णिमा – 14:17 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* अनुराधा – 16:12 तक
*🌠पश्चात्-* ज्येष्ठा
*💫करण-* बव – 14:17 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* सिद्ध – पूर्णरात्रि
*🌅सूर्योदय-* 05:23
*🌄सूर्यास्त-* 19:13
*🌙चन्द्रोदय-* 19:30
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:51 से 12:46
*🤖राहुकाल-* 17:29 से 19:13
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉 प्रथम (अधिक/ पुरुषोत्तम) ज्येष्ठ सुदी पूर्णिमा 14:17 तक पश्चात् प्रतिपदा प्रारम्भ , मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग , नौतपा जारी , पूर्णिमा व्रत (पंचांगभेद से आज रविवार को भी) , ज्येष्ठी योग , स्नान दानादि की अधिक मासीय ज्येष्ठी पूर्णिमा , शुक्र पुनर्वसु नक्षत्र में 05:47 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र 16:12 से , राजयोग 14:15 तक , मन्वादि , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर जयन्ती , श्री द्वारका प्रसाद मिश्र स्मृति दिवस , श्री गुरनाम सिंह स्मृति दिवस , श्री विचित्र नारायण शर्मा स्मृति दिवस , श्री वीरेन्द्र कुमार सकलेचा स्मृति दिवस , विश्व तम्बाकू निषेध दिवस व पवित्र त्रित्व रविवार (Trinity Sunday , ईसाई)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 प्रथम (द्वितीय अधिक) ज्येष्ठ बदी प्रतिपदा 16:40 तक पश्चात् द्वितीया प्रारम्भ , नौतपा जारी।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*अधमाः धनमिच्छन्ति*
*धनं मानं च मध्यमाः ।*
*उत्तमाः मानमिच्छन्ति*
*मानो हि महतां धनम्।।*
*भावार्थ👉*
_निम्न कोटि के लोगों को सिर्फ धन की इच्छा रहती है, ऐसे लोगों को सम्मान से मतलब नहीं होता । एक मध्यम कोटि का व्यक्ति धन और सम्मान दोनों की इच्छा करता है वहीं एक उच्च कोटि के व्यक्ति के सम्मान ही मायने रखता है । सम्मान धन से अधिक मूल्यवान है ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*31 मई 2026 , रविवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज घर से बाहर जाना पड़े तो बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धनादि लाभ हो सकता है। मेहमान आगमन से मन प्रसन्न होगा। जीवन-साथी का सहयोग मिलेगा। दूसरों की दख़लअन्दाज़ी से दूर रहें। धार्मिक कार्यक्रम के सहभागी बन सकते हैं। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं , खुद को समय दें। आज आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। स्वास्थ्य के लिए आराम करें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात आपका मन ख़ुश कर देगी। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। ग्लानि और पछतावे में वक़्त बर्बाद न करें, बल्कि ज़िन्दगी से सीखने की कोशिश करें। आज प्यार की मदहोशी में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज़्यादा ख़्याल रखेगा। आज परिवार या मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। किसी से अचानक हुई रुमानी मुलाक़ात आपका दिन बना देगी। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। मीडिया फिल्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको अपना धन खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको धन दे सकता है। दोस्त और जीवनसाथी आपके लिए सुकून और ख़ुशी लेकर आएंगे। खीज और चिढ़चिढ़ेपन के अहसास को ख़ुद पर छाने न दें। नहीं तो आपका दिन बुझा-बुझा और दौड़-भाग से भरा रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आप अपने काम पर एकाग्रता बरक़रार रखने में दिक़्क़त महसूस करेंगे। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है , कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। एक लम्बा दौर जो काफ़ी समय से आपको दबोचे हुए था, ख़त्म हो चुका है- अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन उम्दा है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खुबियों पर गौर फर्माएं। आपकी ओर से समर्पित दिल और बहादुरी का जज़्बा आपके जीवन-साथी को ख़ुशी दे सकता है। आपको सलाह है कि नशीले पदार्थों से दूर रहें ऐसा करना आपके स्वास्थ्य को तो खराब करता ही है आपकी आर्थिक स्थिति भी इससे बिगड़ती है। आपके माता-पिता की सेहत चिंता और घबराहट का कारण बन सकती है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। पारिवारिक वातावरण बेहतर रहेगा। खाने-पीने की ऐसी चीज़ों से बचने की कोशिश करें, जिनमें कॉलेस्ट्रॉल की ज़्यादा मात्रा है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। आज आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। हो सकता है कि आप अपने परिवार के लोगों की सभी बातों से सहमत न हों, लेकिन आपको उनके तजुर्बे से सीखने की कोशिश करनी चाहिए। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन बेहतर हो सकता है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज ख़ुद को उत्साही बनाए रखने के लिए अपनी कल्पनाओं में कोई ख़ूबसूरत और शानदार तस्वीर बनाएँ। दिन की शुुरुआत भले ही अच्छी हो लेकिन शाम के वक्त किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है । बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ़ खींचेंगे- आपके सामने चुनने के लिए कई चीज़ें होंगी और आपके सामने समस्या यह होगी कि किसे पहले चुना जाए। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज धन लाभ होने की संभावना तो बन रही है लेकिन ऐसा हो सकता है कि अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आप पैसा कमाने में सक्षम न हो पाएं। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। सामाजिक दायरा बढ़ाने में सक्षम होंगे । आप अपने काम पर एकाग्रता बरक़रार रखने में दिक़्क़त महसूस करेंगे क्योंकि आज आपकी सेहत पूरी तरह ठीक नहीं होगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। माता-पिता की तबियत में सुधार होगा और वे अपना प्यार आपके ऊपर बरसाएंगे। आज ही लंबे वक़्त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी ख़बर लाएगी। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफ़र करना पड़ सकता है – जो काफ़ी दौड़-भाग भरा होगा – लेकिन साथ ही बहुत फ़ायदेमंद भी साबित होगा।आपको अपनी सेहत के प्रति सावधानी बरतने की ज़रूरत है, ख़ास तौर पर रक्तचाप के मरीज़ों को। किसी प्रियजन के प्रति मन में विचारों का आगमन होगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*31 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1727 – फ्रांस, ब्रिटेन और नीदरलैंड ने पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किये।
1728 – रॉयल बैंक ऑफ़ स्कॉटलैंड ने अपना पहला ओवरड्राफ्ट (एडिनबर्ग के व्यापारी विलियम हॉग को £ 1,000) को जारी किया।
1740 – फ्रेडरिक द्वितीय अपने पिता फ्रेडरिक विलियम आई की मृत्यु के बाद पर्शिया की सत्ता में आया।
1759 – अमेरिका के उत्तर पूर्वी प्रांत पेनसिल्वेनिया में थियेटर के सभी कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाया गया।
1774 – भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया।
1787 – लंदन के मूल लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में पहला क्रिकेट मैच आयोजित हुआ।
1807 – आदिम मेथोडिस्ट पूरे एक दिन के लिए इंग्लैंड के उत्तरी मिडलैंड्स में मौ कोप ऊगा था।
1849 – ऑरेंज शीट “जर्नल डे ला हे” का अंतिम संस्करण प्रकाशित किया गया।
1867 – बंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
1868 – पहली लोकप्रिय साइकिल दौड़ पेरिस डे सेंट-क्लाउड में आयोजित की गयी।
1878 – जर्मनी के युद्धपोत एसएमएस ग्रोसर करफर्स्ट के डूबने से 284 लोगों की मौत।
1878 – अमेरिकी कांग्रेस ने डॉलर के सर्कुलेशन को घटाया।
1879 – बर्लिन ट्रेडों प्रदर्शनी में पहला इलेक्ट्रिक रेलवे प्रदर्शनी शुरू हुई।
1889 – अमेरिका के पेनसिल्वेनिया स्थित जॉन्सटाउन में भीषण बाढ़ से लगभग 2209 लोगों की मौत ।
1900 – लार्ड राबर्ट्स के नेतृत्व में ब्रिटिश सैनिकों ने जाेहानसबर्ग पर कब्जा किया।
1902 – आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम एजबेस्टन के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 36 रन पर ऑलआउट हो गयी। यह आस्ट्रेलिया का यह न्यूनतम स्कोर है।
1907 – अमेरिका के न्यूयार्क शहर में पहली बार टैक्सी सेवा शुरू की गयी।
1921 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया।
1927 – फोर्ड मोटर ने टिन लिजी मॉडल की अंतिम गाड़ी बनाई और मॉडल ए की शुरुआत की।
1929 – पहली बार मिकी माउस का बोलता हुआ कार्टून कार्निवाल किड रिलीज किया गया।
1935 – पाकिस्तान के क्वेटा शहर में भीषण भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत।
1957 – चर्चित अमेरिकी नाटककार ऑर्थर मिलर को अवमानना का दोषी पाया गया।
1959 – बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई।
1964 – बंबई में इलेक्ट्रिक ट्राम अंतिम बार चली।
1977 – भारतीय सेना के एक दल ने पहली बार विश्व की तीसरी सबसे ऊंचे पर्वत शिखर कंचनजंगा पर चढाई की।
1984 – वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवयन रिचडर्स ने इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड वनडे में 170 गेंदों पर 189 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
1985 – फुटबॉल एसोसिएशन ने इंग्लिश क्लबों के यूरोप में खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया।
1994 – दक्षिण अफ़्रीका गूट निरपेक्ष आन्दोलन का 109वाँ सदस्य राष्ट्र बना।
1996 – बेंजामिन नेतान्याहू इस्रायल के नये प्रधानमंत्री चुने बने।
1999 – एडोल्फ़ ट्युटर स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1999 – कृष्ण प्रसाद भट्टराई द्वारा नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण।
2001 – मानवाधिकार आयुक्त राबिन्सन का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सोवियत देशों का राष्ट्रकुल शिखर सम्मेलन मिस्क (बेलारूस) में सम्पन्न।
2006 – अमेरिकी वायुसेना के पूर्वा जनरल मिशेल हैडेन को अमेरिकी खुफिया एजेंसी (सीआईए) का निदेशक नियुक्त किया गया।
2006 – अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख मुहम्मद अलबरदेई ने स्पष्ट किया कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से दुनिया को कोई ख़तरा नहीं।
2007 – सैप ब्लेटर तीसरी बार अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल संघ के अध्यक्ष बने।
2008 – विश्व के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट ने 100 मीटर दौड़ 9.72 सेकंड में पूरी कर विश्व रिकाॅर्ड बनाया।
2008 – सरकारी तेल कम्पनियों ने जहाज़ों के ईधन (एटीफ) की क़ीमत में 18.5% की बढ़ोत्तरी की।
2008 – औपचारिक दस्तावेज के अभाव में पाकिस्तान के पूर्व मंत्री अंसार बर्नी नई दिल्ली हवाई अड्डे से पाकिस्तान वापस हुए।
2010 – भारत में मान्यता प्राप्त हर प्राइवेट स्कूल में ग़रीब बच्चों के लिए 25 फ़ीसदी सीटें आरक्षित करने का क़ानून बनाया गया।
2010 – भारतीय रिज़र्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार 1 अप्रैल से बैंक में बचत खाता धारकों के ब्याज की गणना दैनिक आधार पर होगी। अब तक ब्याज की गणना बचत बैंक खाते में महीने की दस तारीख से लेकर अंतिम तारीख तक उपलब्ध न्यूनतम राशि के आधार पर की जाती थी।
2019 – एडमिरल करमबीर सिंह ने भारतीय नौसेना की कमान संभाली और 24वें प्रमुख बनें।
2019 – ट्रंप से वार्ता नाकाम होने पर किम जोन ( उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता ने ) अपने ( विशेष दूत किम ह्योक चोल समेत ) पांच अफसरों को मौत के घाट उतारा दिया।
2020 – प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मन की बात में ‘माई लाइफ माई योगा‘ वीडियो ब्लौगिंग प्रतियोगिता की घोषणा की।
2021 – इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड- इफको ने किसानों के लिए दुनिया का पहला नैनो यूरिया पेश किया।
2021 – चीन ने घोषणा की है कि प्रत्येक माता-पिता को तीन बच्चे पैदा करने की अनुमति होगी।
2022 – भारत-चीन सीमा मामलों के बारे में परामर्श और समन्वय की कार्य प्रक्रिया-WMCC की 24वीं बैठक आयोजित की गई।
2022 – आईएनएएस 325 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
2022 – राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने नई दिल्ली राष्ट्रपति भवन में वीरता और विशिष्ट सेवा अलंकरण पुरस्कार प्रदान किए।
2022 – उत्तर प्रदेश के बरेली के सड़क हादसे में एंबुलेंस और डीसीएम की जोरदार टक्कर से 7 लोगों की मौत हुई।
2023 – केंद्र सरकार ने सहकारिता क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना को मंजूरी दी।
2023 – मुंबई में RPF ने ट्रेन सवार 59 बच्चों को मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाया , पांच को गिरफ्तार किया।
2023 – लातविया ने अपने विदेश मंत्री एडगर्स रिंकेविक्स को राष्ट्रपति के रूप में चुना। बाल्टिक राज्य के पहले खुले तौर पर समलैंगिक नेता बने।
2024 – RBI 1991 के बाद पहली बार ब्रिटेन से गिरवी रखा 100 टन सोना भारत वापिस लेकर लाया।
2025 – हैदराबाद के HITEX कन्वेन्शन सेंटर में ‘मिस वर्ल्ड 2025’ आयोजित हुआ , थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंग्सरी ने ‘मिस वर्ल्ड 2025’ का क्राउन अपने नाम किया।
*31 मई को जन्मे व्यक्ति👉*
1577 – नूरजहाँ – मुग़ल सम्राट जहाँगीर की पत्नी, जिसका मूल नाम ‘मेहरुन्निसा’ था।
1725 – अहिल्याबाई होल्कर – भारत की वीरांगनाओं में से एक।
1756 – एब्बे फारिया – दुनिया का पहला व्यक्ति, जिसने सम्मोहन की कला को एक वैज्ञानिक आधार प्रदान किया।
1843 – अण्णा साहेब किर्लोस्कर – मराठी रंगमंच में क्रांति लाने वाले प्रसिद्ध नाटककार।
1899 – लाला जगत नारायन – प्रसिद्ध पत्रकार तथा हिन्द समाचार समूह के संस्थापक थे।
1925 – राज खोसला – हिंदी फ़िल्मों में शीर्ष निर्देशक, निर्माणकर्ता और पटकथाकारों में से एक थे।
1927 – वनराज भाटिया – भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
1942- विनोद मेहता- आउटलुक के संस्थापक एवं प्रसिद्ध पत्रकार।
1964 – राजीव चंद्रशेखर –
भारत के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री।
*31 मई को हुए निधन👉*
1910 – एलिजाबेथ ब्लैकवेल संयुक्त राज्य अमेरिका में मेडिकल स्कूल से स्नातक होने वाली पहली महिला थी।
1973 – गुरनाम सिंह – पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1987 – निर्देशक जॉन अब्राहम – लघु कथा लेखक, मलयाली भारतीय फ़िल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक थे।
1988- संतराम बी. ए.- समाज सुधारक और लेखक।
1988 – द्वारका प्रसाद मिश्रा – भारत के प्रसिद्ध राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, साहित्यकार तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1998 – विचित्र नारायण शर्मा – ‘जमना लाल बजाज पुरस्कार’ से सम्मानित प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ थे।
1999 – वीरेन्द्र कुमार सकलेचा – मध्य प्रदेश के 10वें मुख्यमन्त्री रहे।
2001 – जगन्नाथ कौशल – पूर्व सांसद (राज्य सभा)।
2003 – अनिल बिस्वास, प्रसिद्ध संगीतकार।
2009 – कमला दास – अंग्रेज़ी और मलयालम की प्रसिद्ध लेखिका।
2020 – बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कम्पोजर वाजिद खान का देर रात निधन हो गया। वे 42 साल के थे।
2020 – दिल्ली हाट और द गार्डन ऑफ फाइव सेंस के वास्तुकार प्रदीप सचदेवा का निधन हुआ।
2020 – पूर्व भारतीय तीरंदाज और कोच जयंतीलाल ननोमा का सड़क दुर्घटना में निधन।
2022 – कृष्ण कुमार कुन्नथ ” केके ” नाम से प्रख्यात एक सफल भारतीय पार्श्व गायक रहे।
2022 – बॉलीवुड सिंगर केके (कृष्ण कुमार कुन्नथ) का 53 साल की उम्र में कोलकाता में लाइव कॉन्सर्ट के बाद निधन हुआ।
2022 – जम्मू-कश्मीर में नेशनल पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष प्रोफेसर भीम सिंह (81) का निधन हुआ।
2022 – आजाद हिंद फौज की महिला रेजिमेंट ” झांसी की रानी” में शामिल इंडियन नेशनल आर्मी की वयोवृद्ध सेनानी अंजलाई पोन्नुसामी (102) का मलेशिया के सेंतुल में निधन हुआ।
2023 – यूनानी राजनीतिज्ञ और पैनहेलेनिक सोशलिस्ट मूवमेंट (PASOK) के प्रमुख सदस्य थियोडोरोस पंगालोस (84) का निधन हुआ।
2024 – राष्ट्रपति बराक ओबामा की सास व मिशेल ओबामा की मां मैरिएन शील्ड्स रॉबिन्सन (86) का निधन हुआ।
2025 – भारत के प्रसिद्ध प्रकृतिवादी, लेखक और पर्यावरण संरक्षणवादी वाल्मीक थापर (“टाइगर मैन” , 73) का निधन हुआ।
*31 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर जयन्ती।
🌟 श्री द्वारका प्रसाद मिश्र स्मृति दिवस।
🌟 श्री गुरनाम सिंह स्मृति दिवस।
🌟 श्री विचित्र नारायण शर्मा स्मृति दिवस।
🌟 श्री वीरेन्द्र कुमार सकलेचा स्मृति दिवस।
🌟 विश्व तम्बाकू निषेध दिवस।
🌟 पवित्र त्रित्व रविवार (Trinity Sunday , ईसाई)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*