पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 29 नवम्बर 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 29 नवम्बर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 29 नवम्बर 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 29 नवम्बर 2026*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 25:48 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* पुष्य – 11:00 तक
*🌠पश्चात्-* आश्लेषा
*💫करण-* गर – 14:49 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* ब्रह्म – 17:08 तक
*✨पश्चात्-* एन्द्र
*🌅सूर्योदय-* 06:54
*🌄सूर्यास्त-* 17:23
*🌙चन्द्रोदय-* 22:30
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:48 से 12:30
*🤖राहुकाल-* 16:05 से 17:23
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी षष्ठी 25:48 तक पश्चात् सप्तमी शुरू , छींट छठ , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / रविपुष्ययोग सूर्योदय से 11:00 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 11:00 से , विघ्नकारक भद्रा 25:47 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 11:00 से , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , बूंदी महोत्सव पूर्ण (आज भी) , कैप्टन श्री गुरबचन सिंह सलारिया जन्म दिवस (सम्मानित परमवीर चक्र) , जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा स्मृति दिवस , प्रसिद्ध असमिया लेखिका डॉ. इंदिरा गोस्वामी स्मृति दिवस (ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता) , प्रसिद्ध समाज सुधारक अमृतलाल विट्ठलदास ठक्कर जयन्ती , हरियाणा ग्रामीण शतप्रतिशत विद्युतीकरण दिवस (1970) , अंतर्राष्ट्रीय जगुआर दिवस , अंतर्राष्ट्रीय महिला मानवाधिकार रक्षक दिवस , इलेक्ट्रॉनिक ग्रीटिंग्स दिवस व साइबर सुरक्षा रविवार (Cyber Safety Sunday , USA , नवम्बर का अन्तिम रविवार)।_*
*_🔅कल सोमवार को👉 मार्गशीर्ष बदी सप्तमी 24:13 तक पश्चात् अष्टमी शुरू।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*न चोरहार्यं न राजहार्यं न*
*भ्रातृभाज्यं न च भारकारि।*
*व्यये कृते वर्धत एव नित्यं*
*विद्याधनं सर्वधनप्रधानम्॥*
*अर्थात् 👉*
_विद्या एक ऐसा धन है जिसे न ही कोई चोर चुरा सकता है, न ही राजा छीन सकता है और न ही भाइयों के बीच बंटवारा हो सकता है , यह सदैव खर्च करनें पर बढ़ता है। यह विद्या रूपी धन, सभी धनों से श्रेष्ठ धन है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*29 नवम्बर 2026 , रविवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं व कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप नौकरी में परिवर्तन की तलाश में हैं तो आपको आज कई अवसर मिल सकते हैं। धन निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। प्रबंधन क्षेत्र के छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगें। सहयोगात्मक भावना होगी , कुछ तनावपूर्ण रिश्तों का अंत संभव है। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । इस अवधि में नियोजित कार्य बहुत अधिक परिणाम नहीं दिखाएगा, किन्तु परिणाम जो भी हों, सकारात्मक होंगें। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो उसे पाने के लिए सौहार्दपूर्ण समझौता करना श्रेयकर रहेगा। कोर्ट के बाहर मुकदमे का निपटारा होगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन आपके अनुकूल होगा । आप अपनी नौकरी में बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं। विदेश यात्रा भी संभव है। आप अपनी संभावनाओं के उत्थान की आशा भी कर सकते हैं क्योंकि आप अपनी वर्तमान नौकरी से अधिक पसंदीदा स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। आज आपके धन में बढ़ोत्तरी होगी। छात्र अपनी पढ़ाई में अच्छा करेंगे।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा । व्यवसायियों को नए रुझान और रास्ते मिलेंगे जो उनकी नकदी में वृद्धि करेंगें। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी। आपके द्वारा की गई बचत, आपके परिवार के लिए लाभकारी साबित होगी बुजुर्ग अपने बच्चों को सफलता प्राप्त करते हुए देख खुश होंगे।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी लिए हो सकता है बाकी दिन मिलाजुला रहेगा। काम के दौरान आप वैचारिक मतभेदों को लेकर अपने सहयोगियों के साथ संघर्ष में आ सकते हैं, इसलिए आपको व्यावहारिक रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ दोस्त और रिश्तेदार आपके बारे में अलग राय रखेंगे और दूसरों का पक्ष ले सकते हैं।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आज आप अपने अधीनस्थ अथवा सहयोगी को संवेदनशील मुद्दों को समझाने में मदद कर सकतें हैं। व्यापारी वर्ग ग्राहकों की पसंद में दिलचस्पी लेंगे और आसानी से आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगे। अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवन साथी मिल सकता है। आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से अच्छी ख़बरें मिलेंगीं।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा व आपका आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा करेंगे किन्तु आप कूटनीति के प्रयोग से उन्हें चुप करा सकते हैं। आपका दैनिक कार्यक्रम व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा जातक पूर्व में अपने द्वारा किए गए शुभ कृत्यों के लिए आज मान्यता प्राप्त करेंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बेहतरीन होगा । आज खुद के लिए जोखिम लेने की क्षमताओं पर अंकुश लगाना बेहतर होगा। यदि आपने पहले से भी जोखिम उठाए हैं तो उन्हें उपयुक्त रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। निवेश समझदारी से करें अन्यथा आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। अपने काम की वजह से आपको लगातार यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । आज आप प्रेम संबंधों में लिप्तमढ जातक अपने साथी के साथ भावनात्मक परिवेश में एक नया समीकरण विकसित कर पाएंगे। आज व्यावसायिक और व्यापारी सभी गतिविधियों में काफी प्रगति होने की संभावना है। आर्थिक रूप से भी आज का समय उत्कृष्ट है। स्वास्थ्य में लाभ होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन आपके अनुरूप वह परिस्थितियों के अनुरूप दोनों तरह से होगा। व्यापारिक सन्दर्भ में विलय हो सकतें हैं। प्रतिकूल समय है, कार्य स्थल पर बार-बार परिवर्तन आपको भ्रमित कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह एक अच्छा समय है। बुजुर्ग अपनी संस्कृति, जीवन शैली और तीर्थयात्रा के प्रति अधिक रुचिवान होंगें। विवाहित जातकों को जीवनसाथी की तरफ से तनाव मिल सकता है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। आज आप व्यापारिक एव व्यावसायिक सन्दर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने प्रयासों से चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे और आपकी शक्तियां बढ़ेंगी। आप अपने द्वारा किए गए किसी भी निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे और मन संतुष्ट एव शांत रहेगा। यदि आप एक जीवनसाथी की खोज कर रहे हैं, तो यह समय अच्छा है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए शानदार साबित होगा। कठिन समय के बाद आखिरकार आप अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ सुकून देख सकेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और श्रम के लिए इनाम की उम्मीद कर सकते हैं। आपको अपनी नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। प्रेम संबंधों में आप सावधानी बरतें। स्वास्थ्य सुधार निश्चित है।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*29 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
526 – आधुनिक सीरिया के एंटीयोक में भूकंप से करीब 2,50,000 लोग मरे।
1516 – फ्रांस और स्विट्जरलैंड ने फ्रेईबर्ग के शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1759 – दिल्ली के बादशाह आलमगीर द्वितीय की हत्या।
1775 – सर जेम्स जे ने अदृश्य स्याही का अविष्कार किया।
1830 – पोलैंड में रूस के शासन के खिलाफ नवंबर विद्रोह शुरु हुआ।
1870 – ब्रिटेन में आवश्यक शिक्षा कानून लागू हुआ।
1889 – बेंगळूरू के लालबाग़ गार्डन में ‘ग्लास हाउस’ की आधारशिला रखी गई।
1916 – अमेरिका ने डोमिनिकन रिपब्लिक में मार्शल लॉ लगाने की घोषणा की।
1944 – अलबानिया को नाजी कब्जे से छुड़ाया गया।
1947 – भारतीय उपमहाद्वीप का विभाजन होने पर निज़ाम ने भारत में शामिल होने की अपेक्षा स्वतंत्र रहना चाहा।
1949 – पूर्वी जर्मनी में यूरेनियम खदान में विस्फोट से 3700 लोग मरे।
1961 – दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन भारत आये।
1970 – हरियाणा सौ फीसदी ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य पाने वाला पहला भारतीय राज्य बना।
1987 – कोरियाई विमान फ्लाइट 858 में थाईलैंड-म्यांमार की सीमा के पास विस्फोट में 115 लोगों की मौत।
1989 – तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने इस्तीफा दिया।
1998 – कर्नल कुरु बातासयाल के नेतृत्व में भारतीय सैन्य दस्ते ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सेना यूनीफ़िष में नार्वे के दस्ते का स्थान ग्रहण किया।
1999 – महाराष्ट्र के नारायण गाँव में विश्व का सबसे बड़ा मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप खुला।
2001 – अफ़ग़ान गुट अंतरिम परिषद पर राजी हुए।
2004 – आसियान देशों ने चीन के साथ व्यापार के समझौते को अंतिम रूप प्रदान किया।
2005 – बाबूलाल गौर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे पश्चात् शिवराज सिंह चौहान – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर आसीन।
2006 – पाकिस्तान ने मध्यम दूरी वाले मिसाइल ‘हत्फ़-4’, जिसे शाहीन-I भी कहा जाता है, का सफल परीक्षण किया।
2007 – जनरल अशरफ़ परवेज कियानी ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख की कमान सम्भाली।
2007 – परवेज मुशर्रफ़ ने असैनिक राष्ट्रपति के रूप में अगले पाँच वर्ष के लिए शपथ ग्रहण की।
2008 – 60 घंटे आपरेशन के बाद कमांडोज ने मुम्बई को आतंकियों से मुक्त कराया।
2008 – भारतीय मुक्केबाज़ मैरीकॉम ने पाँचवी महिला एआईबीए वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप जीती।
2012 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फिलीस्तीन को गैर-सदस्य पर्यवेक्षक राज्य का दर्जा दिया।
2019 – अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने तालिबान के साथ शांति वार्ता फिर शुरू करने की घोषणा की।
2020 – अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में कार बम विस्फोट में 30 सुरक्षाकर्मी मारे गए और बल के 24 सदस्य घायल हुए ।
2020 – ईरान ने परमाणु कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए ” स्ट्रेटेजिक मिज़र फॉर दा रिमूवल ऑफ़ सैंक्शंस ” नामक बिल पारित किया।
2021 – नई दिल्ली- कृषि कानून वापसी बिल लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ।
2021 – भारतीय जैव-जेट ईंधन प्रौद्योगिकी को औपचारिक सैन्य प्रमाणन प्राप्त हुआ।
2021 – भारत के सीमा सुरक्षा बल और बांग्लादेश के सीमा गार्ड की द्विवार्षिक बैठक सम्पन्न हुई।
2022 – अमेरिका ने दक्षिणी चीन सागर मिशन पर चीन की आपत्तियों को खारिज किया।
2022 – दिल्ली में रिक्टर स्केल पर 2.5 तीव्रता का भूकंप आया।
2022 – फिरोजाबाद में भयंकर आग से 4 बच्चों समेत परिवार के 6 लोग ज़िंदा जलाए।
2023 – भारत की राष्ट्रपति ने कैवल्यधाम के शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन किया।
2023 – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सोलहवें वित्त आयोग के लिए संदर्भ-शर्तों को मंजूरी दीl
2024 – महाराष्ट्र के गोदिंया में बस हादसे में 15 यात्रियों की मौत व 20 से ज्यादा यात्री घायल हुए।
2024 – भारतीय तटरक्षक बल ने कोच्चि तट पर 11वां राष्ट्रीय समुद्री खोज एवं बचाव अभ्यास आयोजित किया।
2025 – एयरबस A320 श्रृंखला के विमानों में तत्काल सॉफ्टवेयर अपडेट की आवश्यकता के कारण दुनिया भर में हजारों उड़ानें प्रभावित हुईं।
*29 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1427 – झेंगटोंग, चीन के सम्राट।
1802 – विल्हेम हॉफ – एक वुर्टेमबर्गियन (जर्मन) कवि और उपन्यासकार थे।
1803 – क्रिश्चियन एंड्रियास डॉपलर एक ऑस्ट्रियाई गणितज्ञ और भौतिक विज्ञानी थे।
1849 – प्रोफेसर सर जॉन एम्ब्रोस फ्लेमिंग ब्रिटिश भौतिक वैज्ञानिक।
1856 – थोबाल्ड वॉन बेथमैन हॉलवेग, जर्मनी के 5वें चांसलर।
1869 – ठक्कर बाप्पा – अपने सेवा कार्यों के लिये प्रसिद्ध भारतीय थे।
1898 – क्लाइव स्टेपल्स लुईस एक ब्रिटिश लेखक और एंग्लिकन धर्मशास्त्री थे।
1908 – नागरकोइल सुदलाईमुथु कृष्णन – भारतीय तमिल अभिनेता-हास्य अभिनेता, थिएटर कलाकार, पार्श्व गायक और लेखक थे।
1913 – अली सरदार जाफ़री, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर।
1932 – फ्रांस के राष्ट्रपति जैक शिराक।
1935 – कैप्टन गुरबचन सिंह सलारिया लब्ध परमवीर चक्र , एक भारतीय सैन्य अधिकारी और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान के सदस्य थे।
1961 – टॉम सिज़ेमोर, अमेरिकी अभिनेता।
1977 – यूनिस खान, पाकिस्तान क्रिकेटर।
*29 नवंबर को हुए निधन👉*
1643 – इटली के विख्यात संगीतकार क्लॉडियो मोंट वोर्डी का 67 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1759 – आलमगीर द्वितीय – 16वाँ मुग़ल बादशाह था, जिसने 1754 से 1759 ई. तक राज्य किया।
1909 – प्रसिद्ध बंगला इतिहासकार रोमेश चन्द्र दत्त।
1993 – जे. आर. डी. टाटा – आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में जे. आर. डी. टाटा का नाम सर्वोपरि है।
2002 – ओंकारनाथ श्रीवास्तव – कवि एवं समाचार प्रसारक।
2011 – इंदिरा रायसम गोस्वामी असमिया साहित्य की सशक्त हस्ताक्षर थी ( ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित , 2010 का भी वर्णन)।
2015 – ओटो न्यूमैन – अमेरिकी समाजशास्त्री और शिक्षाविद।
2020 – सेनेगल के पूर्व मिडफील्डर पापा बोउबा डायोप का 42 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ।
2022 – भारत के ऑटोमोटिव उद्योग के दिग्गज व टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरपर्सन विक्रम एस. किर्लोस्कर (64) का निधन हुआ।
2023 -भाजपा एवं गुजरात के पूर्व विधायक सुनील ओझा का निधन हुआ।
2023 – संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हेनरी किसिंजर (100) का निधन हुआ।
2023 – जर्मन पेशेवर फुटबॉलर रॉल्फ गीगर (89) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकन अकादमी पुरस्कार विजेता पटकथा लेखक व नाटककार मार्शल ब्रिकमैन (85) का निधन हुआ।
2025 – केरल के कोयिलांड विधानसभा सीट से सीपीआई(एम) की मौजूदा विधायक कनाथिल जमीला (59) का निधन हुआ।
2025 – मध्य प्रदेश के उज्जैन में चक्रतीर्थ श्मशान घाट के प्रसिद्ध अघोरी संत और तपस्वी बाबा बमबम नाथ जी महाराज का निधन हुआ।
*29 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 बूंदी महोत्सव पूर्ण (आज भी)।
🌟 कैप्टन श्री गुरबचन सिंह सलारिया जन्म दिवस (सम्मानित परमवीर चक्र)।
🌟 जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा स्मृति दिवस।
🌟 प्रसिद्ध असमिया लेखिका डॉ. इंदिरा गोस्वामी स्मृति दिवस (ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता)।
🌟 प्रसिद्ध समाज सुधारक अमृतलाल विट्ठलदास ठक्कर जयन्ती।
🌟 हरियाणा ग्रामीण शतप्रतिशत विद्युतीकरण दिवस (1970)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय जगुआर दिवस।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय महिला मानवाधिकार रक्षक दिवस।
🌟 इलेक्ट्रॉनिक ग्रीटिंग्स दिवस।
🌟 साइबर सुरक्षा रविवार (Cyber Safety Sunday , USA , नवम्बर का अन्तिम रविवार)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜