ग्रेटर नोएडा: अपार्टमेंट में मिला नाइजीरियाई नागरिक का शव; जांच में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा के जीटा-1 इलाके में 39 वर्षीय नाइजीरियाई नागरिक माइक की मौत। पुलिस की शुरुआती जांच में बीमारी बनी वजह। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार। जानें पूरा मामला।

दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा में एक विदेशी नागरिक की मौत का मामला सामने आया है। घटना गौतम बुद्ध नगर जिले के जीटा-1 इलाके की है। यहां एक अपार्टमेंट से शव बरामद किया गया है। मृत नागरिक नाइजीरिया का बताया गया है। उसकी उम्र करीब 39 साल है। पुलिस ने बताया, वह इधर उधर घूमता रहता था। उसका जहां मन किया सो जाता था, अब उसकी मौत हो गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ है, आखिर उसके साथ हुआ क्या था? लाइव हिन्दुस्तान के साछ जानिए हर जरूरी बात।

आवारापन, बीमारी और मौत की कहानी

पुलिस के अनुसार, जीटा-1 निवासी चार्ल्स कैनेडी ने शनिवार को बीटा-2 थाने में सूचना दी कि उसी इलाके में रहने वाले नाइजीरियाई नागरिक माइक(39) की मृत्यु हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने बताया, शुरूआती जांच में उसकी मौत का कारण बीमारी प्रतीत हो रहा है। जांच के दौरान पाया गया कि मृतक मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार की बीमारियों से पीड़ित था। पुलिस ने बताया कि वह अक्सर इधर-उधर घूमता रहता था और जहां भी मौका मिलता, वहीं सो जाता था।

पुलिस ने बताया, आखिर हुआ क्या?

पुलिस के एक अधिकारी विनोद कुमार ने बताया, “प्रारंभिक रूप से ऐसा प्रतीत होता है कि मौत बीमारी के कारण हुई है।” पुलिस और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच की कार्यवाही पूरी हो गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

खबर अपडेट हो रही है…

Leave A Reply

Your email address will not be published.