पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 01 जून 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 01 जून 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 01 जून 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 01 जून 2026*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* प्रतिपदा – 16:40 तक
*🗒पश्चात्-* द्वितीया
*🌠नक्षत्र-* ज्येष्ठा – 19:09 तक
*🌠पश्चात्-* मूल
*💫करण-* कौलव – 16:40 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* सिद्ध – 06:18 तक
*✨पश्चात्-* साध्य
*🌅सूर्योदय-* 05:23
*🌄सूर्यास्त-* 19:14
*🌙चन्द्रोदय-* 20:25
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – 19:09 तक
*🌛पश्चात्-* धनु
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:51 से 12:46
*🤖राहुकाल-* 07:08 से 08:51
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ बदी प्रतिपदा 16:40 तक पश्चात् द्वितीया प्रारम्भ , द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्षारम्भ , द्वितीय ज्येष्ठ मासीय व्रत-यम-नियमादि प्रारम्भ , जून मास प्रारम्भ , गुरू कर्क राशि में 25:47 पर , नौतपा जारी , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी ,  दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली, श्री नीलम संजीव रेड्डी स्मृति दिवस , अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस , विश्व दुग्ध दिवस व वैश्विक अभिभावक दिवस (Global Day of Parents)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ बदी द्वितीया 19:04 तक पश्चात् तृतीया प्रारम्भ , नौतपा का आज अन्तिम दिन , मूल संज्ञक नक्षत्र 22:07 तक , बुध आर्द्रा नक्षत्र में 06:11 पर , राजयोग 22:06 से।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*श्रेयो वै याचतः पार्थ*
*दानमाहुरयाचते  ।*
*अर्हतमो वै धृतिमान्*
*कृपणादधृतात्मनः॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ६०
*अर्थात् 👉*
_भीष्म जी ने कहा- युधिष्ठिर! याचना करने वाले की अपेक्षा याचना न करने वाले को दिया हुआ दान ही श्रेष्ठ एवं कल्याणकारी बताया गया है तथा अधीर हृदयवाले कृपण मनुष्य की अपेक्षा धैर्य धारण करने वाला ही विशेष सम्मान का पात्र है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*01 जून 2026 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा व अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश के सुखद परिणाम आएंगे। शान्ति व शील स्वभाव बेहद जरुरी है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य में विलंब होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। व्यस्तता रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपकी व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। आय होगी। प्रमाद न करें। पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। धर्म के प्रति जागरूकता और रुचि बढ़ेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा व धनार्जन होगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। कुसंगति से हानि सम्भव हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा और धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय में निश्चितता होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां रसोई में ध्यान रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा और सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। अज्ञात भय रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप खुशनुमा रहेंगे और आय में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य बेहद अनुकूल है, लाभ लें। चोट व रोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें। विरोधी पक्ष ईर्ष्या सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । थौड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान दें।  पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। किसी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। अज्ञात भय सताएगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा ।  वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कोई आवश्यक समाचार मिल सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद होने से बचें। व्यर्थ भागदौड़ होगी। कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा और पराक्रम बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।  घर में हल्का तनाव रह सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रमाद न करें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*1 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1638 – अमेरिका के प्लायमोथ क्षेत्र में पहली बार भूकंप के झटके दर्ज किये गये।
1670 – इंग्लैंड के महाराज किंग्स चार्ल्स द्वितीय और फ्रांस के राजा किंग लुइस चौदहवें ने डच विरोधी गोपनीय संधि पर हस्ताक्षर किये।
1746 – फ्रांसीसी सेना ने एंटवर्प पर कब्जा किया।
1792 – केंटकी संयुक्त राज्य अमेरिका का 15 वां राज्य बन गया।
1802 – संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय राज्य विभाग के भीतर स्थापित किया गया।
1819 – बंगाल में सेरामपुर कॉलेज की स्थापना की गयी।
1835 – कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में अध्यापन कार्य शुरू हुआ।
1845 – होमलिंग कबूतर ने 55 दिनों में 11,000 किलोमीटर की यात्रा (नामीबिया-लंदन)को पूरा किया।
1847 – कम्युनिस्ट लीग की पहली कांग्रेस पार्टी लंदन में आयोजित की गयी।
1869 – थॉमस एडिसन को अपनी इलेक्ट्रिक वोटिंग मशीन के लिए पेटेंट हासिल हुआ।
1874 – ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग कर दिया गया।
1880 – पहली पे-फोन सेवा शुरू की गयी।
1916 – जर्मनी की सेना ने वर्दुन के फाेर्ट वॉक्स पर हमला किया।
1927 – अमेरिका और कनाडा के बीच शांति संबंध बहाल हुये।
1929 – कम्युनिस्ट दलों का पहला सम्मेलन अमेरिका के ब्यूनस आयर्स शहर में आयोजित किया गया।
1930 – भारत की पहली डीलक्स ट्रेन डेक्कन क्वीन बॉम्बे वीटी से पुणे के बीच चली।
1938 – सुपरमैन वाला एक्शन कॉमिक्स का पहला अंक प्रकाशित हुआ।
1941 – ब्रिटिश सेना ने इराक की राजधानी बगदाद पर कब्जा कर लिया।
1948 – इजरायल और अरब देश संघर्षविराम पर राजी हुये।
1965 – जापान के फुकुओका क्षेत्र में कोयला खदान में विस्फोट होने से 236 लोगों की मौत।
1969 – कनाडा में रेडियाे और टीवी पर तम्बाकू उत्पाद और उनसे संबंधित विज्ञापनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया।
1979 – रोडेशिया में 90 साल बाद अल्पसंख्यक श्वेत लोगों के शासन का अंत हुआ था और घोषणा हुई थी कि अब देश को जिम्बाब्वे के नाम से जाना जाएगा।
1980 – केबल न्यूज नेटवर्क (सीएनएन) टेलीविजन नेटवर्क का पहली बार प्रसारण शुरू हुआ।
1992 – भारत एवं इजरायल के बीच हवाई समझौता।
1993 – ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति जोर्ग सेरानो को सेना ने सत्ता से बेदखल कर दिया।
1996 – एचडी देवेगोडा भारत के प्रधानमंत्री बने।
1999 – मध्य चीन के ह्यूबी प्रान्त में 770-256 ईसा पूर्व के तीन सौ प्राचीन क़ब्रों की खोज।
1999 – हवाई विश्वविद्यालय (सं.रा. अमेरिका) में नर चूहे का प्रतिरूप विकसित।
2001 – नेपाल के शाही परिवार की नरेश वीरेन्द्र विक्रम शाह सहित पत्नी व अन्य परिवारों की नृशंस हत्या, हत्या के बाद युवराज दीपेन्द्र द्वारा भी आत्महत्या , ज्ञानेन्द्र कार्यवाहक नरेश बने।
2001 – दक्षिण अफ़्रीका का सत्य मित्र आयोग समाप्त।
2004 – इराकी प्रशासकीय परिषद के प्रमुख सुन्नी नेता गाजी मशाल अजीज अल यावर ईराक के नये राष्ट्रपति बने।
2005 – अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की।
2006 – चीन के दक्षिण पूर्वी जियांग्शी प्रान्त के शांगीपन गांव में आदि मानव का पदचिह्न मिला।
2006 – ईरान ने परमाणु शोध कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ किसी प्रकार के समझौते से पूरी तरह इन्कार करते हुए कहा कि वह वार्ता को तैयार है, लेकिन परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाना उसे मंजूर नहीं ।
2006 – ब्रिटेन के शिक्षाविदों ने इस्रायली विश्वविद्यालयों के बहिष्कार का निर्णय लिया।
2007 – ब्रिटेन में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया।
2008 – अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न।
2008 – अमेरिकी राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बराक ओबामा ने शिकागो के ट्रीनिटी यूनाइटेड चर्च की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया।
2009 – ब्राजील के रियो डी जेनेरियो से पेरिस जा रहे एयर फ्रांस विमान-447 के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक दल के सदस्याें समेत 228 यात्रियों की मौत।
2010 – भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्त हुए बालाकृष्णन को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
2010 – अक्षरधाम आतंकी हमले के मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा।
2014 – नाइजीरिया में फुटबाल के मैदान में हुए ब्‍लास्‍ट में 40 लोगों की जान चली गई थी।
2019 – सूर्य नारायण पात्रो ओडिशा के विधानसभा अध्यक्ष चुने गए।
2020 – अफ्रीकी मूल के अमरीकी नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मृत्‍यु के बाद अमरीका के कई शहरो में हिंसा भड़की।
2020 – नौसेना का जलपोत आईएनएस जलाश्‍व श्रीलंका के कोलम्‍बो बंदरगाह से रवाना हुआ।
2021 – वाराणसी में इमारत गिरने से 2 मजदूरों की मौत व 7 घायल हुए।
2021 – विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ब्रिक्स देशों के विदेश और अंतर्राष्‍ट्रीय संबंधों के मंत्रियों की बैठक की अध्‍यक्षता की।
2021 – वाइस एडमिरल श्रीकुमार नायर, एवीएसएम, एनएम ने डीजीएनपी, विशाखापत्तनम का ,
वाइस एडमिरल रवनीत सिंह एवीएसएम, एलएम ने नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख का , लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे, एवीएसएम, वीएसएम ने पूर्वी कमान का  , लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप चंद्रन नायर, एवीएसएम, वाईएसएम ने असम राइफल्स के महानिदेशक का , लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह ने अंडमान और निकोबार कमान के 16वें कमांडर-इन-चीफ का व
वाइस एडमिरल संदीप नैथानी, एवीएसएम, वीएसएम ने चीफ ऑफ मैटेरियल का कार्यभार संभाला ।
2021 – भारतीय सेना आर्मी एजुकेशनल कॉर्प्स (एईसी) की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ मनाई।
2022 – चीन के सिचुआन में 6.1 तीव्रता के भूकंप से 4 लोगों की मौत हुई व 14 घायल हुए।
2022 – इम्फाल में युनाइटेड ट्राइबल लिब्रेशन आर्मी जेम्स समूह के 14 उग्रवादियों ने मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह के सामने आत्मसमर्पण किया।
2022 – ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका से प्राप्त 10 पुरातन वस्तुएं (मूर्तियां) नई दिल्ली में तमिलनाडु सरकार को सौंपी गईं।
2022 – 11 वीं भारत-इटली सैन्य सहयोग समूह ( एमसीजी ) बैठक सम्पन्न हुई।
2023 – भारतीय वायुसेना का ट्रेनर विमान कर्नाटक के चामराजनगर में क्रैश हुआ।
2023 – एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप, ओडिशा से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि -1 का सफल प्रशिक्षण प्रक्षेपण किया गया।
2023 – भारत ने ओमान में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर जूनियर पुरुष एशिया कप हॉकी खिताब जीत रिकॉर्ड बनाया।
2023 – श्री पी उपाध्याय, आईएनएएस ने नौसेना आयुध महानिदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया व एयर मार्शल राजेश कुमार आनंद, वीएसएम ने एयर ऑफिसर  इंचार्ज एडमिनिस्ट्रेशन (एओए) के रूप में पदभार ग्रहण किया।
2024 – दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा चुनाव भारत में छह सप्ताह बाद समाप्त हुआ , चुनाव में 642 मिलियन लोगों ने मतदान किया, जिसमें रिकॉर्ड 312 मिलियन महिलाएं शामिल हुई।
2024 – दिनेश कार्तिक ने 39वें जन्मदिन पर लिया क्रिकेट से संन्यास।
2025 – भिवानी (हरियाणा) के मुक्केबाज नमन तंवर ने थाईलैंड में (थाईलैंड ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट 2025″) में गोल्ड मेडल जीता।

*1 जून को जन्मे व्यक्ति👉*

1842 – सत्येन्द्र नाथ टैगोर इंडियन सिविल सर्विस (आईसीएस) की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले प्रथम भारतीय थे। वह एक लेखक भी थे।
1927 – एस मुखर्जी भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।
1929 – नर्गिस, भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।
1938 – बलदेव वंशी – कवि एवं लेखक।
1939 – एस राजेंद्र बाबू भारत के 34वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1955 – अंगदि सुरेश चन्नाबसप्पा भाजपा के राजनीतिज्ञ व बेलगाम से लोकसभा सदस्य रहे।
1958 – अशोक कुमार – भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ियों में से एक हैं।
1967 – भगवंत खुबा – भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद।
1972 – डॉ.मनसुख एल. मांडविया भारत के वरिष्ठ सदन राज्यसभा के सदस्य व केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री।
1975 – कर्णम मल्लेश्वरी – भारत की प्रसिद्ध भारोत्तोलक।
1991 – राजेश्वरी गायकवाड़ – भारतीय महिला क्रिकेटर।

*1 जून को हुए निधन👉*

1969 – विलियम मैल्कम हेली – पंजाब, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल।
1984 – नाना पालसिकर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।
1987 – ख़्वाजा अहमद अब्बास- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और उर्दू लेखक।
1996 – नीलम संजीव रेड्डी, भारत के पूर्व राष्ट्रपति।
2001 – वीरेन्द्र वीर विक्रम शाह – नेपाल के राजा और दक्षिण एशियाई नेता थे।
2016 –  रज़्ज़ाक ख़ान – एक भारतीय बॉलीवुड अभिनेता थे ।
2020 – तीन बार सांसद रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे फुनसुग नामग्याल की कोरोना वायरस से मौत हो गई।
2020 – वाजिद ख़ान – प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी ‘साजिद-वाजिद’ में से एक थे।
2023 – अमेरिकी गीतकार सिंथिया वेल (82) का निधन हुआ।
2024 – फ्रांसीसी अभिनेता फिलिप्पे लिरो (93) का निधन हुआ।

*1 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री नीलम संजीव रेड्डी स्मृति दिवस।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस।
🌟 विश्व दुग्ध दिवस।
🌟 वैश्विक अभिभावक दिवस (Global Day of Parents)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.