जयपुर RTO की बड़ी कार्रवाई: 25 ओवरलोड वाहन जब्त, हरियाणा की फॉर्च्यूनर भी सीज

जयपुर आरटीओ की टीम ने अवैध परिवहन के खिलाफ चलाया अभियान। 25 ओवरलोड डंपर जब्त और बिना टैक्स दौड़ रही हरियाणा नंबर की फॉर्च्यूनर सीज। जानें पूरी कार्रवाई।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में परिवहन विभाग ने अवैध संचालन और नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहनों के खिलाफ अपना डंडा चला दिया है। एक बड़े अभियान के तहत जयपुर आरटीओ सेकेंड (RTO-II) की टीम ने कार्रवाई करते हुए 25 ओवरलोड वाहनों को जब्त किया है। इस दौरान कुल 29 वाहनों के चालान भी बनाए गए। इस कार्रवाई से अवैध रूप से परिवहन करने वाले माफियाओं और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है।

बिना टैक्स दौड़ रही हरियाणा की ‘फॉर्च्यूनर’ पर भी एक्शन
इस चेकिंग अभियान के दौरान आरटीओ की टीम ने न सिर्फ कमर्शियल और भारी वाहनों पर शिकंजा कसा, बल्कि नियमों को ठगा दिखाने वाली लग्जरी कारों को भी नहीं बख्शा। कार्रवाई के दौरान हरियाणा नंबर की एक टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) कार को भी सीज किया गया है।

जांच में सामने आया कि यह लग्जरी गाड़ी बिना राजस्थान का टैक्स चुकाए धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रही थी। टैक्स बकाया होने और जरूरी दस्तावेज न मिलने के कारण विभाग ने कार को तुरंत जब्त कर लिया।

ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त रुख
सड़क हादसों पर लगाम लगाने और अवैध परिवहन को रोकने के लिए विभाग लगातार चौकस है। आरटीओ सेकेंड के अधिकारियों के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई दौरानतय क्षमता से कहीं अधिक माल लोड कर सड़कों पर चल रहे 25 बड़े वाहनों (डंपर/ट्रक/बल्कर) को मौके पर ही जब्त कर विभिन्न थानों में खड़ा करवाया गया।
फिटनेस, परमिट, ओवरस्पीड और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 29 वाहनों के भारी-भरकम चालान काटे गए।विभाग उन वाहनों पर भी नजर रख रहा है जिन्होंने ज्यादा माल लादने के लिए वाहनों की बॉडी में अवैध बदलाव किए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.